पीरियड्स में छुट्टी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, केंद्र को बताएं
Updated on
25-02-2023 10:16 PM
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें कहा गया था कि तमाम राज्यों को निर्देश दिया जाए कि वह महिला स्टूडेंट्स और वर्किंग महिलाओं को पीरियड्स (माहवारी) के दौरान छुट्टी दें। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह मामला सरकार के नीति के तहत आता है। ऐसे में याचिकाकर्ता महिला और बाल विकास मंत्रालय के सामने रिप्रजेंटेशन दे सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह नीतिगत मामला है और हम इसे डील नहीं करेंगे। चूंकि यह मामला नीतिगत है ऐसे में यह उचित होगा कि याचिकाकर्ता इस मामले में केंद्र सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय को अप्रोच करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जो मुद्दा उठाया है वह अहम है लेकिन चूंकि यह मामला नीतिगत है ऐसे में हम इस मामले को नहीं देख सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा गया था कि महिलाओं को महावारी के समय छुट्टी दिया जाए। शीर्ष अदालत में एडवोकेट शैलेंद्र मणी त्रिपाठी की ओर से याचिका दायर की गई थी और कहा गया था कि महिला स्टूडेंट्स और कामकाजी महिलाओं को महावारी के वक्त छुट्टी दिया जाना चाहिए। याचिका में यह भी कहा गया था कि कई राज्य भी महावारी छुट्टी देती है। याचिकाकर्ता ने कहा था कि महिलाओं को इससे वंचित करना उनके समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है। महिलाएं भारत की नागरिक हैं और उन्हें समान अधिकार मिले हुए हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…