Select Date:

सुप्रीम कोर्ट बिलकिस बानो गैंगरेप केस की सुनवाई 9 सितंबर को करेगा

Updated on 07-09-2022 06:01 PM

नई दिल्ली
 बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है। इस केस के सभी 11 आरोपियों की समय से पहले रिहाई के बाद पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है। मामले में 11 आरोपियों को समय से पहले रिहा किए जाने के गुजरात सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में 9 सितंबर को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है।

उल्लेखनीय हो कि 15 अगस्त को गुजरात सरकार की क्षमा नीति के तहत बिलकिस बानो गैंगरेप केस के सभी 11 आरोपियों को जेल से रिहा किया गया था। इन आरोपियों की रिहाई के बाद कई सामाजिक संगठनों ने सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए थे। देश के पूर्व CJI एनवी रमना के आखिरी वर्किंग डे यानी 25 अगस्त को उनकी अगुवाई वाली बेंच ने बिलकिस बानो केस में गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को जारी किया था नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने ये नोटिस बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को लेकर जारी किया था। दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से पूछा कि क्या नियमों के तहत दोषी छूट के हकदार हैं?

कोर्ट ने यह पूछा था कि क्या इस मामले में छूट देते समय एप्लिकेशन ऑफ माइंड का इस्तेमाल किया गया था? बिलकिस केस के दोषियों की रिहाई के खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट रूप रेखा वर्मा, CPI (M) नेता सुभाषिनी अली और स्वतंत्र पत्रकार और फिल्ममेकर रेवती लाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

क्या है बिलकिस बानो गैंग रेप केस

बिलकिस बानो गैंगरेप केस गुजरात में साल 2002 में हुए भीषण दंगे के दौरान भीड़ द्वारा एक परिवार पर ढाया गया जुल्म का सितम है। 28 फरवरी 2002 को जब गुजरात दंगा शुरू हुआ तो 5 महीने की गर्भवती बिलकिस बानो अपने परिवार के 15 लोगों के साथ एक खेत में जा छिपी थीं।

3 मार्च 2002 को हाथ में लाठी-डंडा और तलवार लिए 20-30 लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने न सिर्फ बिलकिस के परिवार के 7 लोगों की बेरहमी से हत्या की, बल्कि कई लोगों ने बिलकिस के साथ रेप किया।

2008 में सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

2008 में CBI की एक विशेष अदालत ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस में 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से सभी आरोपी गुजरात के जेल में बंद थे। सीबीआई की विशेष अदालत ने इस केस के 7 आरोपियों को सबूत के आभाव में बरी कर दिया गया। जबकि ट्रायल के दौरान ही एक आरोपी की मौत हो गई थी। इधर से यह मामला तब चर्चा में आया जब बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 आरोपियों को गुजरात सरकार ने क्षमा नीति के तहत समय से पहले जेल से रिहा कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.