6 साल के शाहिद कपूर से पहली बार मिली थीं सौतेली मां सुप्रिया पाठक, बताया क्यों पंकज कपूर के लिए बनी थीं परेशानी
Updated on
10-05-2025 02:02 PM
शाहिद कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। वह पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। हालांकि इनके मम्मी-पापा बचपन में ही अलग हो गए थे। लेकिन उनका रिश्ता सबसे अच्छा रहा है। अब एक इंटरव्यू में सुप्रिया पाठक, जो कि उनकी सौतेली मां हैं और पंकज कपूर की दूसरी पत्नी हैं, उन्होंने उनके साथ अपने बॉन्ड के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कब उनसे मुलाकात हुई थी और पहली नजर में वह उनको कैसे लगे थे।
सुप्रिया पाठक ने 'फिल्मफेयर' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मैं शाहिद से तब मिली थी जब वह छह साल का था। इसलिए, मेरे लिए, वह सबसे प्यारा बच्चा था जिसे मैंने देखा था। वह बहुत प्यारा बच्चा था।' एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बॉन्ड बहुत छोटी उम्र में बना था। लेकिन समय के साथ वह मजबूत होता चला गया। उन्होंने बताया कि जब वह उनसे मिली थीं तो एक्टर के अंदर उनके प्रति कोई भी गलत भावना नहीं थी। और न ही उनके मन में कुछ गलत था। पहली ही मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे को अच्छे लगे थे।
सुप्रिया पाठक से पंकज कपूर थे परेशान
सुप्रिया पाठक ने शाहिद का उनके बच्चों सना और रूहान संग रिश्ते के बारे में कहा, 'शाहिद उनके भाई हैं। वह उनके बड़े भाई हैं। वह परिवार के अहम सदस्य हैं। वह परिवार के एंकर हैं।' एक्ट्रेस ने पंकज कपूर के बारे में कहा, 'लेकिन चूंकि मैं एक एक्टर हूं इसलिए अपने पति के लिए परेशानी बन गई। क्योंकि वह काम कर रहे थे और मैं नहीं। और मुझे ये भी लग रहा था कि उन्हें अभी भी काम मिल रहा है और मैं घर पर ही हूं। हालांकि ये फैसला मेरा था। पंकज हमेशा कहते थे, तुम हमेशा रोती रहती हो।'
शाहिद कपूर के तीन-तीन माता-पिता
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से तलाक के बाद एक्टर राजेश खट्टर से शादी की थी। उनसे उन्हें ईशान खट्टर हुए थे। हालांकि बाद में इनका तलाक हो गया। फिर उन्होंने उस्ताद रदा अली खान से तीसरी शादी की और ये भी नहीं चली और तलाक हो गया। ऐसे में एक्टर के तीन मां (नीलिमा अजीम, सुप्रिया पाठक और वंदना सजनानी) और तीन पिता (पंकज कपूर, राजेश खट्टर और उस्ताद रजा अली खान) हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…