Select Date:

Surya Kumar Yadav या फिर Shreyas Iyer, किसे चुनेंगे Rahul Dravid, कैसी होगी Delhi Test की Playing Xi

Updated on 16-02-2023 07:10 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने अपनी स्पिन बोलिंग के बूते बॉर्डर-गावसकर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आसानी जीत तो लिया है, लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में उतरने से पहले उसे बल्लेबाजी की कुछ कमजोरियां जरूर परेशान कर रही होंगी। लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल ने बुधवार को नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस की। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के बीच लंबी बातचीत भी हुई। अमूमन टीम इंडिया अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करती है, लेकिन राहुल के खराब फॉर्म और उनके विकल्प शुभमन गिल के जोरदार लय में होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि टीम इंडिया दिल्ली में बदले हुए एकादश के साथ उतर सकती है। चलिए समझते हैं और कौन से बदलाव हो सकते हैं।

श्रेयस अय्यर की होगी वापसी?
विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ की संभावना की एक और वजह श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी है। बैक इंजरी के बाद नैशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब का समय गुजारने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस का सर्टिफिकेट लेकर दिल्ली पहुंचे श्रेयस अपने साथ थिंक टैंक के लिए सिरदर्दी भी लेकर आए हैं। श्रेयस यदि वापसी करेंगे तो मध्यक्रम में करेंगे।
ऐसे में नागपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव को बेंच पर वापस जाना पड़ सकता है। हालांकि, कोच द्रविड़ ने यह साफ किया है कि श्रेयस को तभी एकादश में शामिल किया जाएगा जब यह तय लगेगा कि वह पांच दिन के मैच के कार्यभार को झेलने की स्थिति में हैं। अय्यर ने 32 दिनों से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है और बिना किसी अभ्यास मैच के टेस्ट में उतरना उनके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। द्रविड़ ने हालांकि कहा कि टीम में शामिल किसी खिलाड़ी की जगह लेने वाले खिलाड़ी ने अगर शतक लगाया हो या पांच विकेट चटकाए हो तब भी चोट से वापसी पर उसे अंतिम एकादश में जगह मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.