Select Date:

सूर्यकुमार यादव को अभी और नहीं खिलाना चाहता

Updated on 03-10-2022 06:12 PM

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। रोहित से जब हर्षा भोगले ने सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लेकर सवाल किया, तो रोहित के जवाब ने सबको हैरान कर दिया। रोहित ने कहा कि वह अब चाहते हैं कि सूर्यकुमार यादव को सीधा 23 अक्टूबर को खिलाएं।

भारत को 23 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप में में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी सीरीज है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने 16 रनों से जीत दर्ज की। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 237 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 221 रन बनाए।

रोहित शर्मा से मैच के बाद हर्षा भोगले ने पूछा कि वह सूर्यकुमार यादव की इस फॉर्म को किस तरह से बरकरार रखना चाहेंगे, इस पर रोहित ने कहा, 'मैं अब सोच रहा हूं कि सूर्यकुमार यादव को और नहीं खिलाऊं और सीधा 23 अक्टूबर को उसको मैदान पर उतारूं। वह जिस तरह की फॉर्म में है, वह इस तरह का खिलाड़ी है, जो खेलना चाहता है, अपने गेम को एन्जॉय करना चाहता है और खुश रहना चाहता है और हम उसे खुश रखना चाहते हैं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.