सूर्यकुमार यादव और इस खिलाड़ी ने किया नागपुर में डेब्यू, ऑस्ट्रेलिया के उड़ा देंगे होश!
Updated on
09-02-2023 06:53 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में टॉस से ठीक पहले दो खिलाड़ियों को डेब्यू हुआ। नागपुर टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने दो नए खिलाड़ी को अपने टेस्ट प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में विस्फोटक अंदाज में अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यकुमार यादव को डेब्यू को मौका दिया गया है। सूर्यकुमार को भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट कैप पहनाया है। सूर्यकुमार इससे पहले भारत के लिए वनडे और टी20 में भी अपना डेब्यू कर चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के नंबर एक बल्लेबाज हैं। वह भारत के लिए 48 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 46.53 की औसत से 1675 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन शतक और 13 अर्धशतक शामिल है। वहीं सूर्या को भारत के लिए 20 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 433 रन बनाए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को भी टेस्ट कैप दिया गया है। इस भरत को सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कैप पहनाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए केएस भरत को ईशान किशन से ऊपर तरजीह दी गई है। दोनों ही खिलाड़ियों से टीम इंडिया को बड़ी उम्मीदें हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हालांकि टॉस का सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने नागपुर के टर्निंग ट्रैक को देखते हुए अपनी टीम में दो स्पिनर नाथन लियोन और टॉड मर्फी को शामिल किया है। वहीं टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर रखे हैं जिसमें रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल शामिल हैं।
भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…