Select Date:

सूर्यकुमार यादव को लगी चोट,गोद में उठाकर ले जाना पड़ा

Updated on 15-12-2023 02:06 PM

भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 106 रन से हरा दिया। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार को टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मेजबान टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई।

मैच में शतक जमाने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। वहीं, बॉलिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण भारत DRS नहीं ले सका। जबकि, जितेश शर्मा ने चौका लगाया, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट दिया, क्योंकि वे हिटविकेट हो गए। 

1. सूर्यकुमार टखना मुड़ा, उठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा
सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने एक्स्ट्रा कवर में शॉट खेला। फील्डिंग कर रहे सूर्या ने बॉल को बाउंड्री पर जाने से रोका, लेकिन बॉल रोकते समय उनका टखना मुड़ गया। उन्हें चलने में भी दिक्कत आने लगी।

जब सूर्या ज्यादा चोटिल दिखे तो टीम के फीजियो आए और उन्हें आराम करने की सलाह दी। स्ट्रेचर लाने की बजाय टीम स्टाफ सूर्या को खुद ही उठा कर ले गया, क्योंकि वे डगआउट के पास ही चोटिल हुए थे। सूर्या की जगह रवींद्र जडेजा ने कप्तानी की।

2. तकनीकी खराबी के कारण DRS नहीं ले सका भारत
भारतीय टीम मैदान में तकनीकी खराबी के कारण DRS नहीं ले सकी। साउथ अफ्रीका की पारी के 9वें ओवर में रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने आए। ओवर की चौथी बॉल पर डेविड मिलर उनकी लेंथ बॉल पर बीट हुए। बॉल मिलर के बल्ले के पास से निकलकर सीधे विकेटकीपर के हाथों में गई।

जडेजा ने अंपायर से कॉट बिहाइंड की अपील की, लेकिन उनका फैसला नॉटआउट रहा। जब जडेजा ने DRS लेने की मांग की तो अंपायर ने कहा, तकनीकी कारणों के चलते DRS मौजूद नहीं है। अंपायर ने एक ओवर पहले ही यह बता दिया था कि कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण DRS अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेगा। 8वें ओवर के तुरंत बाद समस्या खत्म हुई और DRS एक्टिव हुआ।

3. DRS नहीं लेने की वजह से आउट हुए गिल
भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल DRS नहीं लेने की वजह से आउट हो गए। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद केशव महाराज ने गिल को मिडिल स्टंप पर ड्रिफ्ट बॉल फेंकी। शुभमन ने इस बॉल पर स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे और बीट हो गए। महाराज की बॉल गिल के पैड पर जा लगी। महाराज और उनके साथियों की अपील पर अंपायर ने गिल को आउट करार दे दिया।

गिल ने अंपायर के डिसीजन के खिलाफ रिव्यू लेने के लिए यशस्वी जायसवाल से भी बातचीत की, लेकिन जायसवाल निश्चित नहीं थे। इस कारण गिल ने रिव्यू नहीं लिया और पवेलियन लौट गए। हॉकआई के मुताबिक गिल नॉटआउट थे। हॉकआई में बॉल मिडिल स्टंप को मिस कर रही थी। अगर गिल रिव्यू लेते तो नॉटआउट रहते।

4. एक ही बॉल पर जितेश ने चौका लगाया और हिट विकेट हुए
जितेश शर्मा चौका लगाने के चक्कर में हिट विकेट हो गए। भारत की इनिंग्स का आखिरी ओवर साउथ अफ्रीकी पेसर लिजाद विलियम्स ने फेंका। ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश ने गेंद को ड्राइव करने के लिए अपनी क्रीज के काफी अंदर गए। जितेश गेंद को हिट करने में कामयाब रहे और चौका लगा दिया, लेकिन इस शॉट के दौरान उनकी एड़ी से लग कर बेल्स पहले ही गिर चुकी थी। इस कारण अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.