Select Date:

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा किस पोजिशन पर उनको बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है

Updated on 18-09-2022 06:15 PM

जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए ओपनिंग की थी। यह शायद एक प्रयोग था और उस प्रयोग ने प्रभाव डाला, क्योंकि उन्होंने 4 मैचों में 76 रन के हाई स्कोर के साथ 135 रन बनाए। कुल मिलाकर, उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज के रूप में सभी को प्रभावित किया। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि केएल राहुल की जगह उन्हीं से ओपनिंग कराई जाए, लेकिन सूर्या ने स्पष्ट बताया है कि उन्हें कौन सी पोजिशन पर बल्लेबाजी करना पसंद है।

इंग्लैंड के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नंबर चार पर खेलते हुए शतक भी जड़ा था, लेकिन अब यह देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें उस महत्वपूर्ण पद पर रखता है या उन्हें और डिमोट किया जाएगा। यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को भी लगता है कि उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सूर्यकुमार यादव का क्या कहना है, ये अपने आप में एक बड़ी बात है।  

सूर्यकुमार यादव ने टीओआई से बात करते हुए कहा, "मुझे हर पोजिशन पर बल्लेबाजी करना पसंद है: 1, 3, 4, 5। मुझे लगता है कि नंबर 4 मेरे लिए एक अच्छी पोजिशन है। जिस पोजिशन में, मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं वह मुझे खेल को नियंत्रित करने की अनुमति देता है। जब मैं सात से 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी करता हूं तो मुझे सबसे ज्यादा मजा आता है। मैं उस चरण में सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं।" 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.