पेट पूजा में बिजी थे सूर्यकुमार यादव, फिर कैमरे की पड़ गई नजर, रिएक्शन देखकर नहीं रुकेगी हंसी
Updated on
10-10-2023 01:31 PM
चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन, रोहित शर्मा और फिर श्रेयस अय्यर पहले दो ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल मिलकर टीम की पारी संभालने की कोशिश कर रहे थे। इस समय प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे सूर्यकुमार यादव डकआउट में कुछ आ रहे थे। तभी कैमरा सूर्या की तरफ चला गया।
सूर्या ने दिया मजेदार रिक्शन
सूर्यकुमार यादव भारतीय पारी के छठे ओवर में श्रेयस अय्यर के बगल में बैठकर खान में बिजी थे। तभी कैमरा मैन ने उनपर फोकस कर दिया। उस समय सूर्या ने चम्मच से मुंह में खाना रखा ही था। जैसे ही उन्हें लगा कि कैमरा का फोकस उनकी तरफ है, सूर्या ने मुंह चलाना बंद कर दिया। उनका रिएक्शन मानो ऐसा था कि चोरी पकड़ी गई। इसके बाद सूर्या ने तिरछी नजर से कैमरे की तरफ देखा।
अपना वीडियो वायरल होने के बाद सूर्यकुमार यादव का भी रिक्शन आया है। इंस्टाग्राम पर अपने वायरल वीडियो पर सूर्या ने कमेंट में लिखा- अरे भाई भाई। इसके साथ ही उन्होंने तीन हंसने वाली इमोजी भी लगाई।
वनडे में नहीं जमा पाए हैं धाक
सूर्यकुमार यादव टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। हर गेंदबाज इस फॉर्मेट में उनसे खौफ खाता है। लेकिन वनडे में आते ही कहानी बदल जाती है। टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक ठोक चुके सूर्या का बल्ले में औसत 30 से भी कम का है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशिया कप के बाद हुई वनडे सीरीज में उन्होंने जरूर दो अर्धशतक लगाए थे। लेकिन अभी तक वनडे में वह टी20 जैसा छाप नहीं छोड़ पाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में वह 46 की औसत और 173 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…