Select Date:

सूर्यकुमार यादव एक ओवर में जड़ने वाले थे 6 छक्के

Updated on 01-09-2022 07:03 PM
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एशिया कप 2022 के मैच में भारत के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। इसी मुकाबले में एक समय ऐसा भी था जब लग रहा था कि एक ओवर में 6 छक्के जड़े जा सकते हैं, क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने हॉन्ग कॉन्ग के तेज गेंदबाज हरून अरशद की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े थे। हालांकि, चौथी गेंद खाली गई और फिर पांचवीं पर भी सूर्या ने छक्का जड़ा। 

इसी पूरे वाकये को लेकर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद एक दूसरे का इंटरव्यू लिया। इसी दौरान विराट ने सूर्या के 6 छक्के वाले प्लान के बारे में पूछा। सूर्यकुमार यादव से विराट कोहली ने पूछा कि आपने आखिरी ओवर में 4 छक्के जड़े, क्या आप सोच रहे थे कि 6 छक्के मार सकते हैं? इसके जवाब में सूर्या ने कहा, "मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवी पा (युवराज सिंह) के करीब नहीं जा सका।" 

विराट ने युवराज सिंह के 6 छक्कों के बारे में कहा, "वो मैजिकल ओवर था। स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ जड़ना शानदार था।" युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 के मैच में लगातार 6 छक्के ठोके थे। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में सभी गेंदों को बाउंड्री के पार छक्कों के लिए भेजा था। उनके अलावा किरोन पोलार्ड ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 छक्के जड़े हैं। हर्शेल गिब्स पहले क्रिकेटर थे, जिन्होंने ODI क्रिकेट में ये कमाल किया था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.