सूर्यकुमार यादव को एशिया कप में मिलेगी नई जिम्मेदारी पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले दिया ऐसा बयान
Updated on
29-08-2023 02:21 PM
मुंबई: सूर्यकुमार यादव भारत की वनडे टीम के बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर भले ही अपना दावा मजबूत नहीं कर पाए लेकिन यह विस्फोटक बल्लेबाज खेल के ‘सबसे चुनौतीपूर्ण’ प्रारूप में सफलता हासिल करने का तरीका ढूंढकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है। सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं लेकिन वह वनडे क्रिकेट में इस प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे हैं।
वह फरवरी 2022 से अगस्त 2023 के बीच वनडे क्रिकेट में 20 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। वेस्टइंडीज के पिछले दौरे में सूर्यकुमार को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। अब जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है तब सूर्यकुमार को अपनी नई भूमिका में ही उतरना पड़ेगा। वह एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं।
सूर्यकुमार ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि मुझे जो भी भूमिका सौंपी जाए मैं उस पर खरा उतरूं। निश्चित तौर पर यह एक ऐसा प्रारूप है जिसमें मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं।’ उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक यह कह रहा है कि टी20 में मेरा प्रदर्शन अच्छा चल रहा है और जबकि दोनों प्रारूपों में सफेद गेंद का उपयोग किया जाता है तो फिर मैं 50 ओवरों के प्रारूप में सफलता हासिल क्यों नहीं कर पा रहा हूं। लेकिन में अच्छी तरह से अभ्यास कर रहा हूं क्योंकि मेरे अनुसार यह प्रारूप सबसे चुनौतीपूर्ण है।’
सूर्यकुमार ने कहा, ‘इस प्रारूप में संतुलन स्थापित करना बेहद महत्वपूर्ण होता है और इस कारण मैं काफी अभ्यास कर रहा हूं और इसको लेकर राहुल (द्रविड़) सर, रोहित (शर्मा) भाई और विराट (कोहली) भाई से बात करता हूं। उम्मीद है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ मैं इस प्रारूप में सफल होने का तरीका ढूंढ लूंगा।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…