Select Date:

विराट कोहली के जेस्चर पर सूर्यकुमार यादव का आया रिऐक्शन

Updated on 01-09-2022 07:00 PM
टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2022 में भारत के दूसरे मैच में 26 गेंद पर नॉटआउट 68 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने छह चौके और इतने की छक्के लगाए। भारत ने 94 रनों तक दो विकेट गंवा दिए थे और इसके बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार ने 98 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। विराट ने 44 गेंद पर नॉटआउट 59 रन बनाए। भारतीय पारी के बाद विराट ने सूर्या को झुककर सलाम भी किया। जिसको देखकर खुद सूर्या हैरान रह गए। विराट के जेस्चर को लेकर सूर्या ने मैच के बाद कहा, 'यह बहुत ही दिल को छू लेने वाला जेस्चर था। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैं उन्हें देख रहा था और सोच रहा था कि क्यों वह आगे नहीं चल रहे हैं? फिर मैं उनके पास गया और उनसे साथ चलने को कहा, वह बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है।' सूर्या ने आगे कहा, 'यही मैंने उनसे भी कहा था।' जब सूर्या क्रीज पर आए थे तब भारत करीब सात के इकॉनमी रेट से रन बना रहा था। 13 ओवर के बाद विराट से अपनी बातचीत को लेकर सूर्या ने कहा, 'परिस्थितियां ऐसी थीं कि मुझे तेजी से रन बनाने ही थे। क्योंकि शुरुआत में विकेट थोड़ा धीमा था। मैंने विराट से बात की और उन्होंने मुझसे कहा कि बस अपना नैचुरल गेम खेलो। मेरा भी बैटिंग को लेकर प्लान बिल्कुल क्लियर था, तो उनके साथ बल्लेबाजी करने में और मजा आया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.