Select Date:

सेम सेक्स मैरिज पर सुशील मोदी बोले-बच्चों का क्या होगा:राज्यसभा में कहा- समाज का ताना-बाना बिगड़ेगा; कानून को मान्यता नहीं मिलनी चाहिए

Updated on 20-12-2022 05:37 PM

संसद के शीतकालीन सत्र में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सेम सेक्स मैरिज पर विरोध जताया है। उन्होंने इसे समाज के लिए घातक और भारतीय संस्कृति के लिए नुकसान बताया है। सुशील मोदी ने तर्क दिया है कि इससे समाज का स्वरूप खराब होगा, समाज का ताना-बाना बिगड़ेगा। इसलिए ऐसे कानून को भारत में नहीं लाना चाहिए।

मामले पर दैनिक भास्कर ने सुशील मोदी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से ही होमो सेक्स को अपराध माना जाता था। सुप्रीम कोर्ट ने होमो सेक्स को बहाल कर दिया जिसमें दो पुरुष आपस में या फिर दो स्त्री आपस में संबंध बनाते हैं तो वह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है।

पहले पुलिस तंग करती थी, पकड़ती थी। एक तरह से उन्हें साथ रहने की अनुमति मिल गई। अब उनकी मांग है कि उन्हें वैवाहिक मान्यता मिल जाए। मैंने इसी बात का विरोध किया है।

भारतीय संस्कृति इस कानून से होगी प्रभावित

सुशील मोदी ने कहा, 'मैंने इसके बारे में यह तर्क दिया है कि इसमें भारतीय परंपरा, यहां की रीति रिवाज, यहां की संस्कृति प्रभावित होगी। विवाह का मतलब स्त्री और पुरुष का होता है।

एक पुरुष और एक स्त्री की शादी होती है। विवाह दो पुरुषों के बीच में नहीं होता है। हर धर्म में, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक स्त्री और एक पुरुष का ही विवाह होता है। किसी भी धर्म में सेम सेक्स मैरिज का कोई प्रावधान नहीं है।'

भारत में ऐसे कानून को मान्यता नहीं मिलनी चाहिए

उन्होंने कहा कि 30 देशों ने इसे मान्यता दे दी। अमेरिका में पिछले सप्ताह में बिल पास हुआ है, इसे मान्यता देने का। एशियाई देश में केवल ताइवान ने इसे मान्यता दी है। भारत में तरह का कोई कानून नहीं बनना चाहिए। सरकार यदि इसका विरोध कर रही है तो कोर्ट में भी सरकार को इसका विरोध करना चाहिए।

सेम सेक्स मैरिज को कोई मान्यता नहीं देना चाहिए। यदि इस तरह का विवाह होगा तो परिवार का क्या होगा। बच्चों का क्या होगा। ऐसे मामलों में डोमेस्टिक वायलेंस का क्या होगा। यदि कोई पुरुष स्त्री पर वायलेंस करता है तो उसके लिए क्या प्रावधान होगा, लेकिन ऐसे में जब पुरुष पुरुष विवाह कर लेंगे तो उसका क्या होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.