Select Date:

सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन:​​​​​​​देश के सबसे युवा राज्यपाल बने थे, राज्यसभा सांसद भी रहे; आज दिल्ली में अंतिम संस्कार

Updated on 04-12-2025 05:41 PM

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। दिल्ली भाजपा ने X पोस्ट में उनके निधन की जानकारी दी है।

दिल्ली भाजपा ने बताया कि स्वराज कौशल का 73 साल की उम्र में 4 दिसंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

स्वराज कौशल देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले शख्स थे। 1990 में उन्हें मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 37 साल थी।

इसके अलावा कौशल 1998 से 2004 तक हरियाणा से राज्यसभा सांसद भी रहे। सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट रहे। इस दौरान उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल केस लड़े।

बेटी बांसुरी बोलीं- पिता का जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा

स्वराज कौशल की बेटी और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने X पर लिखा- पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी।

उन्होंने आगे लिखा- आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब मां के साथ फिर मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है। आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद ही मेरी आगे की हर यात्रा का आधार रहेंगे।

दरअसल, देश के बंटवारे के वक्त लाहौर के धरमपुरा इलाके के रहने वाले हरदेव शर्मा और लक्ष्मी देवी हरियाणा के अंबाला के कैंट एरिया में रहने लगे थे। हरदेव RSS से जुड़े थे।

14 फरवरी 1952 को उनके घर सुषमा का जन्म हुआ। सुषमा शर्मा बचपन से मेधावी थीं। अंबाला में सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन के बाद सुषमा ने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ किया और राजनीति में आईं।

इसी दौरान सुषमा शर्मा की मुलाकात स्वराज कौशल से हुई। ‘RSS के राष्ट्रवादी विचार’ वाली सुषमा और समाजवादी सोच के स्वराज कौशल के बीच दोस्ती हो गई। सुप्रीम कोर्ट में साथ में प्रैक्टिस करने के दौरान दोनों के बीच प्रेम का इजहार हुआ।

ये इमरजेंसी का दौर था, सोशलिस्ट और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नाडिंस पर आरोप लगा था कि उन्होंने बड़ौदा में अवैध रूप से डायनामाइट रखा था। जॉर्ज आपातकाल के विरोध में थे, डायनामाइट केस के बहाने उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। स्वराज और सुषमा जॉर्ज का केस लड़ने के लिए एक साथ कोर्ट जाया करते थे।

शुरुआत में दोनों के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार इमरजेंसी के बीच 13 जुलाई, 1975 को शादी हो गई।

इमरजेंसी के बाद के आम चुनावों में जॉर्ज फर्नांडिस ने जेल से ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सुषमा स्वराज ने बड़ौदा जाकर जॉर्ज फर्नांडिस की तरफ से पर्चा भरा और एक नारा दिया- "जेल का फाटक टूटेगा, जॉर्ज हमारा छूटेगा।" ये नारा बहुत मशहूर हुआ और जॉर्ज चुनाव जीत गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.