'आर्या 3' के सेट पर सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, ACP खान बोले- हमें कुछ पता नहीं चला!
Updated on
11-04-2023 10:24 PM
सुष्मिता सेन बीते मार्च महीने में जब हार्ट अटैक का खुलासा किया था, तब हर कोई दंग रह गया। एक्ट्रेस की आर्टरी में 95% ब्लॉकेज था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। अब इस बारे में सुष्मिता के को-स्टार विकास कुमार ने नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सुष्मिता सेन को 'आर्या 3' वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान सेट पर ही हार्ट अटैक आया था। विकास 'आर्या वेब सीरीज' में एसीपी युनूस खान की भूमिका के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। एक इंटरव्यू में विकास ने बताया कि जब सेट पर सुष्मिता सेन की तबीयत बिगड़ी तब इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि एक्ट्रेस ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया।
'नेटवर्क 18' को दिए इंटरव्यू में Vikas Kumar ने बताया, 'वेब सीरीज की पूरी टीम को Sushmita Sen के हार्ट अटैक के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ही जानकारी हुई।' सुष्मिता ने 2 मार्च को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह बताया था कि उन्हें Heart Attack आया है और अब वह रिकवर कर रही हैं। इंटरव्यू में विकास कहते हैं, 'सच तो यह है कि खुद सुष्मिता को यह पता नहीं चला था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। जब सेट पर उनकी तबीयत बिगड़ी तो कुछ टेस्ट किए गए, जिसके बाद यह कंफर्म हो सका कि उन्हें अटैक आया था।'
सुष्मिता नहीं चाहती थीं हार्ट अटैक पर हो हंगामा
विकास ने आगे बताया 'हम जयपुर में थे और 'Aarya 3’ के कुछ सीन्स की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सेट पर हार्ट अटैक आया था, जिसके बारे में हमें कुछ भी पता नहीं चला। जब सुष्मिता सेन ने इस बारे में पोस्ट किया तभी हमें पता चला कि उस दिन उन्हें हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता अपनी तबीयत को लेकर किसी तरह का शोर नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।'
आर्टरी में 95% ब्लॉकेज, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट
सुष्मिता ने 2 मार्च को इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने एंजियोप्लास्टी करवाई है और उनके हार्ट में स्टेंट डाला गया है। पूर्व मिस यूनिवर्स ने बाद में एक लाइव चैट सेशन भी रखा था, जिसमें उन्होंने अपनी फैमिली और डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। सुष्मिता ने तब कहा था, 'मैं एक बहुत मेजर हार्ट अटैक से बच निकली। यह बहुत गंभीर था। मेरी आर्टरी में करीब 95% ब्लॉकेज था, लेकिन ये भी एक फेज था जो बीत चुका है।'
रोहमन शॉल के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन को इसके बाद एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ कई बार देखा गया है। वह एक बार डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर भी रूटीन चेकअप के लिए पहुंची थीं। फिटनस फ्रीक सुष्मिता डॉक्टर्स की सलाह पर एक बार फिर से वर्कआउट शुरू कर चुकी हैं। वह जल्द ही ‘आर्या 3’ के सेट पर दोबार लौटेंगी।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…