Select Date:

सुष्मिता सेन ने बेटी अलीशा को विश किया 13वां जन्मदिन

Updated on 28-08-2022 06:35 PM
सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपनी छोटी बेटी अलीशा सेन के 13वें जन्मदिन पर कैंडिड पिक्चर्स शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ अलीशा के लिए एक प्यार भरा नोट भी शेयर किया है। फोटोज में अलीशा सुष्मिता के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
सुष्मिता ने लिखा बेटी के लिए प्यार भरा नोट
सुष्मिता ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "मेरे प्यार को 13वें जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। अलीशा का मीनिंग है नोबेल, भगवान द्वारा प्रोटेक्टेड और भगवान का दिया हुआ गिफ्ट और सच में तुम मेरे लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं हो। मैं उसकी आंखों में, उसके विश्वास में और सबसे जरूरी उसके काम में प्यार की पवित्रता और पावर ऑफ डिविनिटी देखती हूं।"
अलीशा ने मुझे बेहतर इंसान बनाया है- सुष्मिता
सुष्मिता ने अपना प्यार जाहिर करते हुए आगे लिखा, "मैं एक बेहतर इंसान हूं, क्योंकि मैं अलीशा की मां हूं। शोना हमेशा आप हेल्दी और खुश रहो। दीदी और मैं आपसे बहुत प्यार करते हैं।" सुष्मिता दो गोद ली गई बेटियों की मां हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेटियों के साथ छुट्टियां मनाते हुए और मस्ती करते हुए पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।"

फैंस ने किया अलीशा को बर्थडे विश
अलीशा को बर्थडे विश करते हुए एक फैन ने लिखा, "अलीशा को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। उसे अपनी लाइफ में खुशी, पावर, और सक्सेस मिले और वह बड़ी होकर बिलकुल आपके जैसी बने।" दूसरे फैन ने लिखा, "सुष्मिता आप बहुत स्ट्रॉन्ग मां हैं, लव यू।" तीसरे ने लिखा, "आपकी वाइब बहुत पॉजिटिव, स्ट्रॉन्ग और केयरिंग हैं।"

ललित मोदी संग रिलेशनशिप में सुष्मिता
सुष्मिता सेन कुछ समय से सुर्खियों में हैं और इसकी वजह ललित मोदी के साथ उनका रिलेशनशिप है। ललित मोदी ने कुछ समय पहले वेकेशन से अपनी और सुष्मिता की फोटोज शेयर कर रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस को अपना 'बेटर हाफ' बताया था। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक भी चेंज कर सुष्मिता के साथ फोटो लगाई थी। बायो में मोदी ने लिखा- "फाइनली नई लाइफ की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, 'माई लव' सुष्मिता सेन के साथ।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.