Select Date:

WFI के सस्पेंड प्रधान बोले- 29 से 31 तक पुणे में होगी, खेल मंत्रालय ने कहा- इन्हें अधिकार नहीं, सर्टिफिकेट नहीं मानेंगे

Updated on 08-01-2024 01:39 PM

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की रार में एक बार फिर नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह और खेल मंत्रालय आमने-सामने हो गए हैं। संजय सिंह ने IOA की नेशनल चैम्पियनशिप की घोषणा के बाद संघ द्वारा भी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रख दी है। उन्होंने सर्कुलर जारी कर 29 जनवरी से पुणे में चैम्पियनशिप की जानकारी दी है।

जिस पर खेल मंत्रालय ने रविवार को पत्र जारी कर कहा कि निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ के पास सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके द्वारा आयोजित किसी भी प्रतियोगिता को अस्वीकृत व गैरमान्यता प्राप्त माना जाएगा। पहलवानों को जीतने का कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिलेगा।

संजय सिंह की घोषणा से जुड़े पत्र को सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर कर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन वीरेन रसकिन्हा ने लिखा है कि उन्हें बहुत दु:ख हो रहा है।

उन्होंने लिखा कि मुझे सभी भारतीय पहलवानों के लिए बहुत दुख हो रहा है। एक ओलिंपिक वर्ष में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लगातार आगे-पीछे। यही उनका करियर है। उनके जीवन की यह खिड़की बहुत छोटी है। विशिष्ट एथलीटों के लिए, जब तारीखों पर कोई स्पष्टता नहीं होती है, तो मानसिक रूप से बहुत दर्दनाक होता है। विशेष रूप से वजन आधारित खेल में। जिसे विनेश फोगाट ने भी शेयर किया है।

भारतीय कुश्ती टीम का कैंप 9 फरवरी से सोनीपत व पटियाला में
भारतीय कुश्ती संघ की एडहॉक कमेटी ने राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के बाद अब राष्ट्रीय कैंप को लेकर भी घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय कैंप का आयोजन 9 फरवरी से किया जाएगा। पुरुष वर्ग का कैंप साई सेंटर सोनीपत में और महिलाओं का कैंप पटियाला में होगा। यह कैंप ओलिंपिक तक निरंतर चलेगा।

इस बीच कैंप में चुने जाने वाले पहलवान विदेश में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन 2 से 5 फरवरी तक जयपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय कैंप के लिए पहलवानों का चयन भी किया जाएगा।

कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि 1 साल से विभिन्न कारणों के चलते भारतीय कुश्ती प्रभावित रही है, लेकिन नए साल में ऐसी कोई स्थिति नहीं बने। नेशनल कैंप की शुरुआत होगी। कैंप के दौरान सबसे पहली प्राथमिकता 19 से 21 अप्रैल तक कजाकिस्तान में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफाइ टूर्नामेंट में अधिक से अधिक कोटा जीतने के लिए बेहतर तैयारी की जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.