Select Date:

अल जवाहिरी की मौत पर सस्पेंस:तालिबान ने कहा- डेडबॉडी नहीं मिली

Updated on 26-08-2022 05:54 PM

अल-कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी की मौत पर नए सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने वाले तालिबान का कहना है कि उन्हें अब तक जवाहिरी का शव नहीं मिला है। दूसरी तरफ, अमेरिका कई बार दावा कर चुका है कि जवाहिरी की मौत के बारे में उसे किसी तरह का शक नहीं है।

10 साल पहले जब ओसामा बिन लादेन मारा गया था, तो अमेरिका ने उसकी मौत की पुष्टि के लिए DNA टेस्ट कराया था। जवाहिरी के मामले में ऐसा नहीं किया गया। जवाहिरी 1 अगस्त को काबुल में अमेरिकी ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया था।

व्हाइट हाउस का कहना है कि US के पास ऐसे कई सोर्स और सबूत हैं, जो जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि करते हैं। सवाल यह है कि अगर जवाहिरी मारा गया और उसका शव उसी बिल्डिंग में था तो वो तालिबान को क्यों नहीं मिला? क्या तालिबान झूठ बोल रहा है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुद दुनिया को जवाहिरी के मारे जाने की जानकारी दी थी।

अफगानिस्तान ने क्या कहा?
तालिबान हुकूमत का कहना है कि जिस घर पर अमेरिका ने ड्रोन स्टाइक की, वो खाली था। वहां कोई नहीं रहता था। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि हमले के दौरान जवाहिरी उसी घर में था।

एक अमेरिकी अफसर के मुताबिक जवाहिरी सेफ हाउस में परिवार के साथ रहता था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अमेरिका ने इस हमले के बारे में तालिबान को कोई जानकारी भी नहीं दी थी।

अमेरिका ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हमें किसी कन्फर्मेशन की जरूरत नहीं है। हमारे कई सोर्स उसके मारे जाने की पुष्टि कर चुके हैं। हमारी एजेंसियों ने कई मेथड्स इस्तेमाल किए। इसलिए DNA की भी जरूरत नहीं है। अब अफगानिस्तान में अल-कायदा का कोई और सरगना नहीं बचा।

लंबे समय से ट्रैक कर रही थीं अमेरिकी एजेंसियां
जवाहिरी पर हमला अफगानिस्तान के समयानुसार 1 अगस्त यानी रविवार सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर किया गया। उस वक्त अमेरिका में शनिवार की रात के 9 बजकर 48 मिनट का समय था। अमेरिकी अफसर ने बताया कि अमेरिकी एजेंसियां काबुल में उसका पिछले 6 महीने से लगातार पीछा कर रही थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.