Swiggy की हो रही है थू-थू डिलीवरी ब्वॉय की वजह से, जान लीजिए कारनामा
Updated on
12-04-2024 01:25 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। यह वीडियो बीती 9 अप्रैल को गुरुग्राम की एक सोसायटी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में डिलीवरी ब्वॉय फ्लैट के बाहर रखे जूते चुराते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरुग्राम में स्विगी इंस्टामार्ट (swiggy instamart) के डिलीवरी ब्वॉय (delivery boy) सीढ़ियों से ऊपर आता है। इसके बाद वह फ्लैट की डोर बेल बजाता है। डिलीवरी ब्वॉय को दरवाजे के पास कुछ जूते रखे दिखाई देते हैं। वह थोड़ी देर तक इन जूतों को देखकर कुछ सोचता है। इसके बाद अपने सिर पर रखे तौलिए से चेहरा पोंछकर इधर-उधर देखता है। कुछ देर बाद वह जूतों को तौलिए में लपेटकर वहां से फरार हो जाता है।
इस वीडियो को रोहित अरोड़ा नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यूजर्स का आरोप है कि ड्रॉप एंड पिक-अप सर्विस वाले डिलीवरी ब्वॉय ने उनके दोस्त के फ्लैट के बाहर रखे जूते चुरा लिए। आरोप है कि उन्होंने उसका संपर्क भी शेयर नहीं किया। अब इस वीडियो पर कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्विगी ने लिखा है कि हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स से बेहतर की उम्मीद करते हैं। हम डायरेक्ट मैसेज पर बात करते हैं ताकि हम आपको बेहतर सहायता प्रदान कर सके।
शिकायत दर्ज कराने की सलाह
सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। लोगों ने डिलीवरी वाले की इस हरकत की निंदा की है। वहीं लोग अब रोहित को शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो सीसीटीवी कैमरे की साफ तस्वीर की भी तारीफ की है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि कम से कम अपनी गलती मानकर जूतों की कीमत वापस करती चाहिए। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा है कि जूते सस्ते नहीं हैं। इस तरह से जूतों को खो देना ठीक नहीं है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…