लंगड़ाते हुए बचाया था सिडनी टेस्ट, कांपने लगे थे कंगारू, छलका दर्द- नहीं पता क्यों बाहर किया
Updated on
12-07-2023 02:34 PM
नई दिल्ली: एक समय भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रहे और विदेशी दौरों पर बैटिंग की सबसे मजबूत कड़ी रहे हनुमा विहारी का दर्द छलका है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और उनका सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ इस बारे में सिलेक्टरों ने उन्हें बताया भी नहीं। जब भी मौका मिला दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले 29 वर्षीय विहारी 16 टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे हैं। उनका आखिरी मैच जुलाई, 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में था। उसके बाद से विहारी को टेस्ट टीम में नजरअंदाज कर दिया गया है। अब उन्होंने टीम से बाहर किए जाने पर खुलकर बात की है।
विहारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया- निश्चित रूप से निराशा हूं। मुझे कोई कारण नहीं मिला कि मुझे क्यों हटाया गया और यही एकमात्र चीज थी जो मुझे परेशान कर रही थी। वास्तव में किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया और मुझे नहीं बताया कि मुझे क्यों हटाया गया। इसमें कुछ समय लगा और मैं उतार-चढ़ाव से गुजरा हूं। मैं अब इसके बारे में चिंतित नहीं हूं। मैंने अपनी व्यक्तिगत बातों को अलग रख दिया है और मैं इस बारे में ज्यादा तनाव नहीं लेता कि मैं भारतीय टीम में हूं या नहीं।
अगर आप भूल गए हैं तो बता दें कि यह वही हनुमा विहारी हैं, जिन्होंने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हालत खराब कर दी थी। हैमिस्ट्रिंग के बावजूद लंगड़ाते हुए उन्होंने मैच बचाया था और भारत 2-1 से सीरीज जीत गया था। उस वक्त उन्हें इस सीरीज का हीरो माना गया था, क्योंकि दाएं हाथ के इस बैटर ने दर्द के बावजूद 161 गेंदों पर नाबाद 23 रन ठोके थे। उन्होंने 259 गेंदों पर अश्विन के साथ मिलकर 62 रन की पार्टनरशिप की थी। अश्विन भी नाबाद लौटे थे।
इस बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि की कि वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से डोमिनिका में शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में उनका नया ओपनिंग पार्टनर होगा। भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के अपने पहले टेस्ट में एक नए उद्घाटन संयोजन का चयन करेगा, जिसमें कप्तान के साथ 21 वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल के शामिल होने की उम्मीद है।
जयसवाल ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में पिछले एक वर्ष से गजब की परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने 2023 आईपीएल में 48 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 625 रन बनाए, जबकि अपनी पहली 26 प्रथम श्रेणी पारियों में 80 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले साल दलीप ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में 265 रन बनाए थे। रोहित ने कहा- गिल नंबर 3 पर खेलेंगे, क्योंकि गिल खुद नंबर 3 पर खेलना चाहते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…