Select Date:

सैयद किरमानी ने अपनी किताब 'स्टम्प्ड' लॉन्च की:कपिल देव और कुंबले मौजूद रहे; 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के विकेटकीपर हैं किरमानी

Updated on 30-12-2024 02:38 PM

भारत के वर्ल्ड कप विजेता विकेटकीपर सैयद किरमानी ने अपनी किताब 'स्टम्प्ड' लॉन्च की। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को इवेंट हुआ। कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद रहे। किरमानी ने ऑटो बायोग्राफी में अपने जीवन और क्रिकेट करियर के बारे में बताया।

पेंग्विन की लंदन पब्लिकेशन ने बुक को पब्लिश किया। किरमानी के साथ देबाशीष सेनगुप्ता और दक्षेश पाठक भी किताब के ऑथर हैं। इवेंट में इन्फोसिस के चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए 

डीके शिवकुमार ने कहा, 'क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए। मैं क्रिकेट फैन हूं। 1983 में फाइनल के दौरान में मैनहटन में था। वहीं मुझे अगले दिन अखबार से पता लगा कि भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया। इसे मैं कभी नहीं भूल सकता।'

किरमानी ने बर्थडे पर लॉन्च की किताब 

सैयद किरमानी ने अपने 75वें जन्मदिन पर ही ऑटोबायोग्राफी को लॉन्च किया। इवेंट में उनके समर्थकों के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे। इवेंट खत्म होने के बाद फैन्स किताब पर किरमानी का ऑटोग्राफ लेते भी नजर आए।

किरमानी के नाम 3000 रन

विकेटकीपर किरमानी ने भारत के लिए 88 टेस्ट और 49 वनडे खेले। उन्होंने टेस्ट में 2759 और वनडे में 373 रन बनाए। वनडे में 48 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। उन्होंने टेस्ट में 2 सेंचुरी और 12 फिफ्टी लगाई। 102 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

किरमानी 1983 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में वह नंबर-10 पर बैटिंग करने उतरे। उन्होंने 43 गेंदें खेलीं और 14 रन बनाए। उन्होंने बलविंदर संधू के साथ 10वें विकेट के लिए 22 रन की अहम पार्टनरशिप की थी, जिससे टीम इंडिया 183 रन के स्कोर तक पहुंची। भारत ने 43 रन से फाइनल जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.