दो साल तक रहे कोरोना के लक्षण, कचरे जैसा लगता था खाना, ठीक हुई तो कॉफी सूंघकर रोने लगी महिला
Updated on
08-04-2023 07:07 PM
वॉशिंगटन : कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया देख चुकी है। वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ लोगों को लंबे समय तक इसके लक्षणों से जूझना पड़ा। कोविड-19 का एक बेहद आम लक्षण स्वाद या गंध में कमी है। अमेरिका में जेनिफर हेंडरसन नाम की एक 54 साल की महिला जनवरी 2021 में बीमारी की चपेट में आने के बाद से इस लक्षण से पीड़ित थी। उसके बाकी लक्षण जैसे सिरदर्द और थकान एक हफ्ते के बाद गायब हो गए लेकिन लंबे समय तक उसे न ही खाने का स्वाद आया और न कोई गंध आई। यह एक भयावह अनुभव था क्योंकि बगीचे में लगे उनके फूलों की पसंदीदा महक अब गायब हो चुकी थी और उनका पसंदीदा खाना बेस्वाद हो गया था।
महिला ने क्लीवलैंड क्लिनिक को बताया कि ज्यादातर खाने का स्वाद कचरे की तरह लगता था और मुझे कोई भी गंध नहीं आ रही थी। एनबीटी न्यूज से बात करते हुए महिला ने कहा, 'लहसुन और केले का स्वाद गैसोलीन और धातु की तरह लगता था। रैंच ड्रेसिंग और पीनट बटर का स्वाद कैमिकल की तरह हो गया था। चिकन का स्वाद सड़े हुए मांस जैसा था।' महिला ने एक्यूपंक्चर और स्मेल ट्रेनिंग जैसे कई उपाय किए लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।
ऑनलाइन मिला 'नया' इलाज
आखिरकार हेंडरसन को एक ऑनलाइन सपोर्ट ग्रुप के माध्यम से एक एक्सपेरिमेंटल ट्रीटमेंट की खोज की। इस इलाज को Stellate Ganglion Block (SGB) के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दर्द और PTSD के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें गर्दन के दोनों ओर नसों में अस्थायी एनेस्थेटिक का इंजेक्शन लगाना शामिल होता है। दिसंबर में हेंडरसन को पहला एसजीबी इंजेक्शन लगा था और इससे उनकी गंध आने की क्षमता में नाटकीय सुधार हुआ था।
'अब तक की सबसे अच्छी स्मेल'
अब उनका एक वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इस टिकटॉक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं जिसमें उन्हें कॉफी की महक लेते हुए देखा जा सकता है। दो साल बाद सामान्य रूप से कॉफी सूंघने में सक्षम होने के बाद जेनिफर भावुक हो गईं, उनकी आंखें छलक उठीं और वह फूट-फूटकर रोने लगीं। जेनिफर ने एनबीसी न्यूज से कहा, 'यह अब तक की सबसे अच्छी गंध थी। मैं किसी बच्चे की तरह रो पड़ी।'
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…