टेस्ट में T-20 स्टाइल से ठोकाई, IPL का करोड़पति, कौन हैं इंग्लैंड का उभरता सितारा हैरी ब्रूक्स
Updated on
25-02-2023 11:05 PM
वेलिंग्टन: इस वक्त इंग्लैंड धमाकेदार क्रिकेट खेल रहा है। नए कोच ब्रैंडन मैकुलम टीम ने टीम को रॉकेट बना दिया है। कप्तान बेन स्टोक्स भी आक्रामक नजर आते हैं। मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी बाजबॉल स्टाइल हावी दिखा। अंग्रेजों ने दूसरे दिन 435/8 के नुकसान पर अपनी पारी घोषित की। पांचवें नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने 176 गेंद में ताबड़तोड़ 186 रन ठोक दिए। वह दोहरे शतक से चूक गए। बावजूद इसके उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट का 29 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
ब्रुक ने बना डाला वर्ल्ड रेकॉर्ड इंग्लैंड के युवा बैटर हैरी ब्रुक ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वह अपने करियर के छठे टेस्ट मैच की नौ इनिंग्स में 100.87 के एवरेज और 99.38 के स्ट्राइक रेट से 809 रन बना चुके हैं। ब्रुक ने करियर की शुरुआती नौ इनिंग्स में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के विनोद कांबली (798 रन) के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। कांबली ने 29 साल पहले यह कीर्तिमान बनाया था।
गावसकर,ब्रैडमैन के करीब करियर के पहले छह टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन सुनील गावसकर (912 रन) और डॉन ब्रैडमैन (862 रन) के नाम हैं। ब्रुक तीसरे स्थान पर हैं। ब्रुक के पास सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का भी मौका है। यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही हरबर्ट सटक्लिफ के नाम है, जिन्होंने नौ टेस्ट की 12 इनिंग्स में यह मुकाम हासिल किया था। ब्रुक (186) और जो रूट (153* रन) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 302 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने दूसरे दिन 8 विकेट 435 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा और उसके तीन विकेट महज 21 रन पर उखाड़ दिए। जैक क्राउली (2), बेन डकेट (9) और ऑली पोप (10) जल्दी आउट हो गए।
इंग्लैंड का उभरता सितारा IPL के करोड़पति 2023 में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये का दांव लगाकर खरीदा है। वह इस साल बिकने वाले ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे। ब्रूक का फॉर्म में चलना फ्रैंचाइजी के लिए खुशखबरी है। 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कमान संभाल चुके हैरी ब्रूक को टीम का फ्यूचर माना जा रहा है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…