T20 World Cup 2024 के शेड्यूल का ऐलान! इस दिन से शुरू हो सकता है मार्की इवेंट
Updated on
29-07-2023 02:54 PM
दुबई: अगले साल कैरेबियाई और संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाने वाला टी-20 विश्व कप 4 से 30 जून के बीच शुरू हो सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका में शॉर्टलिस्ट किए गए कुछ जगहों का निरीक्षण किया, जो पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेंगे, जिसमें फ्लोरिडा का लॉडरहिल शामिल है, जहां पहले ही एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो चुका है। वार्म-अप के लिए मॉरिसविले, डलास और न्यूयॉर्क को चुना गया है! मॉरिसविले और डलास मेजर लीग क्रिकेट के ओपनिंग एडिशन की मेजबानी कर रहे हैं। डलास (ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम), मॉरिसविले (चर्च स्ट्रीट पार्क) और न्यूयॉर्क (ब्रोंक्स में वैन कोर्टलैंड पार्क) के मैदानों को अभी तक इंटरनेशनल वेन्यू का दर्जा नहीं मिला है, जो आईसीसी नियमों के अनुसार अनिवार्य है। आयोजन स्थलों पर आईसीसी अगले कुछ महीनों में क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) और यूएसए क्रिकेट (यूएसएसी) के साथ मिलकर आखिरी फैसला ले सकता है।
इस सप्ताह आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गिनी ने टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। जहां पापुआ पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर में टॉप पर रहा तो वहीं आयरलैंड और स्कॉटलैंड यूरोप क्षेत्र क्वालीफायर में शीर्ष दो स्थानों पर रहे। अमेरिका (एक स्थान के लिए), अफ्रीका (दो स्थान के लिए) और एशिया (दो स्थान) क्षेत्रों से क्वालीफायर आने वाले महीनों में तय हो जाएंगे।
ये टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी क्षेत्रीय क्वालीफायर से पहले ही बारह टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं, जिनमें मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका और 2022 टी-20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमें- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल थीं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अपने पोजिशन के आधार पर क्वालीफाई किया। ये वर्ल्ड कप कुछ अलग होगा 2024 विश्व कप का फॉर्मेट पिछले दो एडिशन (यूएई में 2020-21 और ऑस्ट्रेलिया में 2022) से अलग होगा, जहां पहले राउंड के बाद सुपर-12 का आयोजन किया गया था। अगले साल 20 टीमों को पहले दौर के लिए पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया, जिसमें हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 8 टीमों को चार-चार के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…