तापसी पन्नू ने पति मैथियास बोए के ले लिए मजे, कहा- अगले 15 अगस्त तक हमारा राष्ट्रगान सीखना और रील बनाकर डालना
Updated on
16-08-2024 05:52 PM
तापसी पन्नू के पति और बेडमिंटन प्लेयर मैथियास बोए ने हाल ही डेनमार्क में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने तिरंगा के साथ फोटो खिंचवाकर भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया। कुर्ता और सफेद पैंट पहने मैथियास बोए ने इसका एक्सपीरियंस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसी बीच पत्नी तापसी पन्नू ने उनसे एक गजब की रिक्वेस्ट कर डाली। तापसी पन्नू और मैथियास बोए ने 24 मार्च को शादी की थी, और इससे पहले दोनों एक दशक से भी लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे हैं।
Mathias Boe ने 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'डेनमार्क में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। डेनमार्क में नए राजदूत मनीष प्रभात का स्वागत है। आपसे मिलकर खुशी हुई।' मैथियास के इस पोस्ट पर कई फैंस ने मजेदार कमेंट किए और तारीफ की कि वह किस तरह विदेश में रहकर और विदेशी होते हुए भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी पोस्ट पर तापसी ने भी एक दिलचस्प कमेंट किया।
तापसी बोलीं- अगले 15 अगस्त तक जन गण मन गाकर रील बनाना
तापसी पन्नू ने पति मैथियास बोए से भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ने की इच्छा जाहिर की। साथ ही कहा कि भारत के अगले स्वतंत्रता दिवस तक वह 'जन गण मन' सीख लें। तापसी ने कमेंट किया, 'अब अगले स्वतंत्रता दिवस तक तुम्हें हमारा राष्ट्रगान गाते हुए एक रील बनानी होगी।'
जब मैथियास से कहा-अब तुम शादीशुदा हो, एक कदम पीछे हटो
यह पहली बार नहीं है, जब तापसी पन्नू पति के साथ सोशल मीडिया पर मजेदार हंसी-मजाक करती दिखीं। कुछ दिन पहले, जब मैथियास बोए ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद कोचिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी, तो तापसी ने उनका सपोर्ट करते लिखा था, 'लेकिन अब तुम एक शादीशुदा आदमी हो। तुम्हें एक कदम पीछे हटने की जरूरत है। मुझे रात का खाना तैयार करने और साफ-सफाई के लिए हर दिन काम से घर वापस आना पड़ता है।'
तापसी पन्नू की ये 2 फिल्में हुईं रिलीज
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो तापसी पन्नू हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और 'खेल खेल में' में नजर आईं। जहां 'फिर आई हसीन दिलरुबा' ओटीटी पर रिलीज हुई, वहीं 'खेल खेल में' 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई। इसमें अक्षय कुमार, फरदीन खान और वाणी कपूर भी हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…