तड़ाक-तड़ाक, पुलिसवाले को महिला ने मारे थप्पड़, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL Final के दौरान बवाल
Updated on
29-05-2023 11:07 PM
अहमदाबाद: दुनिया भर के फैंस जब टकटकी लगाए बारिश के थमने और आईपीएल फाइनल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, तब दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक महिला फैन और पुलिसकर्मी के बीच जमकर झड़प हो गई! सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अहमदाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो में स्टैंड्स में बैठी एक महिला पुलिसवाले की जमकर पिटाई कर रही है। यह विवाद क्यों हुआ और पीटने वाली महिला कौन है, ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने के बाद उस पर क्या कार्रवाई हुई इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
लेकिन ट्वीट के रिप्लाई में कई लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिसवाला नशे की हालत में था और महिला से बदतमीजी कर रहा था। वही कुछ लोगों ने महिला को ही कसूरवार ठहराते हुए पुलिसकर्मी का साथ दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही महिला सशक्तिकरण है।
बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2023 का फाइनल रविवार को रात 11 बजे अगले दिन के लिए टाल दिया गया। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते रविवार को टॉस तक नहीं हो सका। हालांकि सोमवार का दिन रिजर्व रखा गया था, ऐसे में अब चेन्नई और गुजरात की टीम 29 मई को एकबार फिर मैदान पहुंचेगी। अगर रिजर्व-डे पर भी बारिश हो जाता है और मैच नहीं हो पाता तो फिर पॉइंट्स टेबल पर बेहतर पोजिशन और ज्यादा पॉइंट के चलते गुजरात को ही चैंपियन बना दिया जाएगा। बताते चलें कि पूरे गुजरात में इस वक्त मौसम खराब है। अहमदाबाद समेत कई शहरों में तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी खबर सामने आई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…