Select Date:

भारत विरोधी तत्वों पर जल्द लें ऐक्शन... पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम सुनक को फोन कर जताई चिंता

Updated on 14-04-2023 07:42 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उनसे भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीएम मोदी ने सुनक से गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों की बातचीत में भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। खासकर व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों में साझेदारियों पर गहन चर्चा हुई। मोदी ने सुनक से यह भी जानना चाहा कि भारत से भागे आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कहां तक आगे बढ़ी है। बातचीत में ब्रिटिश पीएम सुनक ने भारत की अध्यक्षता में जारी जी-20 के समारोहों के प्रति भरपूर समर्थन जताया। मोदी ने बैशाखी की पूर्वसंध्या पर सुनक को बधाई दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष ऋषि सुनक से कहा कि ब्रिटेन में भारत विरोधी तत्वों का बेखौफ होकर कानून हाथ में लेना चिंताजनक है। उनका इशारा हाल के दिनों में खालिस्तानियों के हमलों की तरफ था। पीएम ने कहा कि ब्रिटेन को ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस पर ब्रिटिश पीएम सुनक ने पीए मोदी को आश्वस्त किया कि ब्रिटेन में भारत के दूतावासों की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह लंदन में जिस तरह भारतीय उच्चायोग पर हमला हुआ, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनक के सामने भारत से भागे आर्थिक अपराधियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत में सरकारी खजाने को लूटकर लोग ब्रिटेन में छिप जाते हैं। मोदी ने सुनक से कहा कि ब्रिटेन ऐसे अपराधियों के जल्द से जल्द प्रत्यर्पित करे ताकि उन्हें भारत के कानूनों के तहत सजा दिलाई जा सके। दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत में भारत-यूके रोडमैप 2030 पर लंबी बातचीत हुई।

उन्होंने दोनों देशों के बीच हाल में हुई उच्चस्तरीय बैठकों के साथ-साथ व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर संतोष जाहिर किया। दोनों ने भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द फाइनल करने पर बल दिया। ध्यान रहे कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर चर्चा तब हुई जब एक-दो दिन पहले ही अफवाह उड़ी कि भारत ने खालिस्तानी हमलों के मुद्दे पर ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील रोक दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऐसे दावों का खंडन किया था। बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम ऋषि सुनक को सितंबर 2023 में होने वाली जी-20 मीटिंग में शामिल होने का न्योता भी दिया। बदले में सुनक ने कहा कि उनका देश जी-20 की भारत की अध्यक्षता का समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से बातचीत करते रहने पर सहमति जताई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.