Select Date:

तालिबान ने शिक्षा का अधिकार छीना, तो शुरू की लाइब्रेरी

Updated on 29-08-2022 06:33 PM

अफगानिस्तान में तालिबान राज के एक साल बाद भी महिलाओं की शिक्षा के लिए कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में अफगान महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने एक लाइब्रेरी की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य शिक्षा और अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित महिलाओं को वापस शिक्षा की ओर लाना है।

तालिबान ने नियम बनाया है कि महिलाओं को किसी पुरुष रिश्तेदार के बिना घर नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही अपने चेहरे को ढंकना चाहिए। तालिबान लड़कियों के लिए माध्यमिक स्कूल खोलने के अपने वादे से भी मुकर गया। जिसके बाद लड़कियों के लिए माध्यमिक स्कूल बड़े पैमाने पर बंद हैं।

महिला कार्यकर्ताओं की मदद से शुरू हुई लाइब्रेरी
लाइब्रेरी शुरू करने वाली महिलाओं में से एक जूलिया पारसी ने कहा कि लाइब्रेरी शुरू करने के दो उद्देश्य हैं। पहला जो लड़कियां स्कूल- कॉलेज नहीं जा सकती उनके लिए, दूसरा उन महिलाओं के लिए जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है। लाइब्रेरी में 1000 से ज्यादा किताबें हैं। इनमें राजनीति, विज्ञान और अर्थशास्त्र के अलावा कहानियों की किताबें और उपन्यास भी शामिल हैं।

लाइब्रेरी में ज्यादातर किताबें शिक्षकों, कवियों और लेखकों की ओर से आई हैं। उन्होंने ये किताबें क्रिस्टल बायत फाउंडेशन को दान कीं। इस फाउंडेशन ने लाइब्रेरी शुरू करने में मदद की। वहीं पिछले कुछ महीनों में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाली कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी इसमें मदद की। इसके बाद मॉल में एक किराए की दुकान में लाइब्रेरी शुरू की जा सकी।

फिल्मों के प्रदर्शन की इसी महीने इजाजत मिली
उधर, तालिबान ने लगभग एक साल के बाद अफगानिस्तान में फिल्मों के प्रदर्शन की इसी महीने इजाजत दे दी है। कुल 37 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। अब्दुल सबोर नामक एक फिल्म कलाकार ने इस कदम का स्वागत किया है, लेकिन उनका मानना है कि इन फिल्मों में अफगान महिला किरदारों के रोल या तो सीमित हैं या न के बराबर।

अफगान महिलाओं को शिक्षा के लिए देश छोड़ने की मंजूरी देने से इनकार
तालिबान ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिलाओं के काबुल छोड़ने पर रोक लगा दी है। हाल ही में कुछ स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए काबुल छोड़ कर जाने को तैयार थे। इनमें पुरुष के साथ महिला स्टूडेंट्स भी थीं, लेकिन काबुल छोड़ने की अनुमति केवल पुरुषों को दी गई। तालिबान ने आदेश जारी किया है कि अफगान महिलाएं शिक्षा के लिए देश को छोड़ कर नहीं जा सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.