भारत के अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के फैसले का तालिबान ने किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ेगा
Updated on
09-03-2023 03:36 AM
काबुल: भारत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह के जरिए अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देने का ऐलान किया है। इस बंदरगाह का इस्तेमाल अतीत में अफगानिस्तान को सहायता भेजने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद यह पहली बार होगा, जब भारत इस रास्ते से मदद भेजेगा। भारत के इस फैसले का तालिबान ने स्वागत किया है। तालिबान की ओर से कहा गया है कि इस तरह के कदम दोनों देशों के बीच विश्वास को बढ़ाएगा। भारत 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी भेजेगा।
भारत की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'वतर्मान में अफगानिस्तान में मानवीय संकट है। इस स्थिति को दूर करने के लिए भारत चाबहार पोर्ट के माध्यम से अफगान लोगों के लिए 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं की डीलवरी करेगा।' भारत ने 2020 में अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप 75,000 मीट्रिक टन गेहूं चाबहार बंदरगाह के जरिए भेजा था। भारत की ओर से मिलने वाली यह सहायता बड़े पैमाने पर अफगानिस्तान में लोगों की मदद करेगी।
तालिबान ने किया फैसले का स्वागत
तालिबान ने भारत के इस फैसले का स्वागत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान की ओर से सुहेल शाहीन ने कहा, 'हम चाबहार पोर्ट के माध्यम से अफगान लोगों के लिए 20,000 मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी की बहुत सराहना करते हैं। इस तरह के मानवीय कदम से दोनों देशों में विश्वास बढ़ता है, जिससे आपसी सकारात्मक संबंध बनेंगें।' पिछले साल भी बड़े पैमाने पर भारत ने अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता भेजी थी।
पहले भी भेजी गई है मदद
भारत ने पिछले साल 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं, 50 टन दवाई, 5 लाख डोज कोविड वैक्सीन, ठंड के कपड़े और 28 टन राहत सामग्री भेजी थी। तब ये राहत सामग्री पाकिस्तान के जमीनी रास्ते से गई थी। भारत की ओर से यह मानवीय सहायता तब दी जा रही है, जब उसने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है। हालांकि उसके साथ बातचीत जारी है। 2022 के जून महीने में भारत की एक टेक्निकल टीम काबुल भेजी गई थी।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…