वीडियो हुआ था वायरल
नए साल के आसपास, एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था और तमन्ना और विजय को गोवा में एक पार्टी में साल 2023 में एक दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए दिखाया गया था। पार्टी में साथ में डांस करते हुए दोनों गले लग रहे थे और किस कर रहे थे। कुछ दिनों बाद उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया।
तमन्ना और विजय की फिल्में
33 वर्षीय तमन्ना ने 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की और तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन सितारों में से एक हैं। 'बाहुबली' फिल्म में उनके रोल उनके सबसे अच्छे कामों में से एक है। 36 वर्षीय विजय ने 2012 में चटगांव से अपनी फिल्म की शुरुआत की और गली बॉय के साथ प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के साथ बहुत तारीफें मिलीं।
