Select Date:

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 5 सितंबर को ओपन होगा

Updated on 02-09-2022 05:35 PM
  भारतीय शेयर बाजार के हालात सुधरने के बाद एक बार फिर आईपीओ मार्केट में हलचल तेज हो गई है. पिछले हफ्ते घरेलू मार्केट में दो आईपीओ लिस्ट हुए. वहीं, ऐसे तमाम आईपीओ जिन्होंने बाजार की हालिया गिरावट को देखकर अपना इश्यू टाल दिया था, अब वे फिर एक्टिव हो गए हैं. इसी कड़ी में अगले हफ्ते एक और आईपीओ ओपन होने जा रहा है. 100 साल पुराने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ( Tamilnad Mercantile Bank IPO) का आईपीओ 5 सितंबर को ओपन होगा.

दक्षिण भारत का यह बैंक मई 1921 में स्थापित हुआ था. तब इसका नाम नादर बैंक था. नादर कम्युनिटी से जुड़े इस नाम को आगे चलकर नवंबर 1962 चेंज किया गया और बैंक का नाम हो गया – Tamilnad Mercantile Bank. मजबूत फाइनेंशियल आधार वाला यह बैंक अब अपना आईपीओ लेकर आया है.

आईपीओ 5 सितंबर को

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 5 सितंबर 2022 को ओपन होगा और यह 7 सितंबर 2022 तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार आईपीओ के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में, भारत के सबसे पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक का लक्ष्य इस IPO से ₹831.60 करोड़ जुटाना है.

इस बीच, सब्सक्रिप्शन खुलने की तारीख से पहले तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर ग्रे मार्केट में अच्छा कारोबार कर रहे हैं. बाजार के जानकारों के मुताबिक, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के शेयर आज ग्रे मार्केट में 38 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं.

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ जीएमपी

बाजार जानकारों के अनुसार, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) आज 38 रुपये है. यह बाजार की मौजूदा स्थित के लिहाज से काफी अच्छा है. उन्होंने कहा कि दलाल स्ट्रीट पर कमजोर धारणा के बावजूद, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का शेयर प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. यह तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक आईपीओ के संबंध में ग्रे मार्केट में तेजी का संकेत देता है. उन्होंने कहा कि दलाल स्ट्रीट पर ट्रेंड रिवर्सल होने पर आईपीओ पर ग्रे मार्केट में और तेजी आ सकती है.

एक्सिस कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इश्यू के लीड मैनेजर हैं. तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक मुख्य रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, कृषि और खुदरा ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं देता है. आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल भविष्य में अपनी कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.