Select Date:

तमीम इकबाल ने फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया

Updated on 11-01-2025 12:48 PM

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने फिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यह दूसरी बार है जब उन्होंने अपने करियर को अलविदा कहा है। तमीम ने जुलाई 2023 में भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही अपना फैसला बदल दिया था।

तमीम ने हाल ही में नेशनल सेलेक्शन पैनल से मुलाकात की थी। उन्होंने ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के ऐलान से पहले ही संन्यास ले लिया।

तमीम ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला। उन्होंने फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया।

तमीम का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मैचों में 38.89 के एवरेज से 5134 रन बनाए। इसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं 243 वनडे में उनके नाम पर 36.65 की औसत से 8357 रन दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए। तमीम ने 78 टी-20 इंटरनेशनल में 24.08 के एवरेज से 1758 रन बनाए। इसमें उनके नाम पर 1 शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं।

कप्तान शांतो ने मनाने की कोशिश की 

तमीम ने 8 जनवरी को सिलहट में बांग्लादेश के चयनकर्ताओं को अपने फैसले की जानकारी दी। गाजी अशरफ हुसैन की अगुआई वाली चयन समिति ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम में वापस आने के लिए कहा। तमीम ने तब उनसे कहा था कि वह संन्यास लेने के अपने फैसले पर कायम रहेंगे, लेकिन कप्तान नजमुल हुसैन शांतो सहित कुछ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने उनसे फिर से विचार करने का रिक्वेस्ट किया, जिसके बाद उन्होंने एक दिन और समय लिया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरा अध्याय समाप्त हो चुका है

उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा, मैं लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हूं। वह दूरी बनी रहेगी। इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरा अध्याय समाप्त हो चुका है। मैं इस बारे में लंबे समय से सोच रहा था। अब जब चैंपियंस ट्रॉफी जैसा बड़ा आयोजन आ रहा है, तो मैं किसी के ध्यान का केंद्र नहीं बनना चाहता।

उन्होंने आगे लिखा, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ईमानदारी से मुझे टीम में वापस आने के लिए कहा। चयन समिति के साथ भी चर्चा हुई। टीम में मुझे शामिल करने के लिए मैं उनका आभारी हूं। हालांकि, मैंने अपने दिल की बात सुनी है।

उन्होंने लिखा, मैंने खुद को बहुत पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा लिया था क्योंकि मैं इबंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं करना चाहता था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.