नखरे नहीं चलेंगे... रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने वालों पर एक्शन मोड में जय शाह, साफ शब्दों में दी चेतावनी
Updated on
15-02-2024 01:25 PM
राजकोट: बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने बुधवार को साफ कर दिया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को घरेलू रेड बॉल टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य होगा। बोर्ड किसी भी बहाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। जय शाह ने कहा कि उन्हें पहले ही फोन बता दिया है और मैं पत्र भी लिखूंगा कि अगर आपके चीफ सिलेक्टर, आपका कोच और आपका कप्तान कह रहे हैं तो आपको रेड बॉल क्रिकेट खेलनी होगी। नखरे नहीं चलेंगे। यह निर्देश सभी युवा और फिट खिलाड़ियों पर लागू होता है।
फिट हैं तो खेलना पड़ेगा
जय शाह ने कहा कि खिलाड़ियों की इन घरेलू टूर्नामेंटों में भागीदारी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मार्गदर्शन के अनुसार होगी। उन्होंने आगे कहा, 'अगर हमारी राय है कि किसी का शरीर सफेद गेंद और लाल गेंद वाली क्रिकेट दोनों को संभाल नहीं पा रहा है, तो हम उसपर कुछ नहीं थोपना चाहते हैं। जो भी फिट और युवा हैं हम किसी भी तरह के बहाने को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। यह संदेश सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए है।'
एक्शन की चेतावनी दी
यह विवाद ईशान किशन से शुरू हुआ है। ईशान हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं लेकिन झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रहे। बीसीसीआई के सचिन ने साफ कर दिया कि हर किसी को खेलना होगा, नहीं तो चयन समिति के अध्यक्ष ने मुझे अपना सुझाव दिया है और मैं उन्हें अपने हिसाब से फैसला लेने की पूरी आजादी देने जा रहा हूं।
विराट के ब्रेक पर भी बोले
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वह निजी कारणों की वजह से बाहर हैं। जय शाह ने इसपर कहा, 'अगर कोई 15 साल में निजी छुट्टी मांग रहा है तो यह उसका अधिकार है। विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं कि वे बिना किसी कारण के छुट्टी मांगेंगे। हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन और भरोसा करना चाहिए।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…