तान्या मित्तल ने अमीर रिश्तेदारों से मिलवाया, मामा-मामी से लेकर भाभी और बच्चे, पर खुद के मां-बाप का जिक्र नहीं!
Updated on
11-12-2025 02:47 PM
तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली 30 वर्षीय बिजनेस वुमन हैं, जिन्होंने 'बिग बॉस 19' में अपने सफर के दौरान काफी सुर्खियां बटोरीं। टॉप 5 में जगह बनाने और इस सीजन में चौथे नंबर पर रहने के साथ, वह खेल से इतर कई कारणों से सबसे ज्यादा चर्चे में रहीं। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने जो किया है, उसके बाद से तो लोग और भी चिढ़ गए हैं और उन्हें जमकर ताने मार रहे हैं।
पूरे सीजन के दौरान, तान्या मित्तल को अपनी छवि को बनावटी दिखाने, खर्चीले लाइफस्टाइल का दिखाना करने और अपनी दौलत के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई कहानियों के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब, घर से बाहर आने के बाद उन्होंने पूरे सीजन में उन पर लगे आरोपों का सीधा जवाब दिया है।
तान्या मित्तल का परिवार
यही नहीं, तान्या ने अपने परिवार का एक वीडियो भी दिखाया है या ये कह लें कि पूरे परिवार का वीडिया दिखाया है। इसमें उनके मामा-मामी और उनके बच्चे तो हैं लेकिन खुद के मम्मी-पापा और भाई-बहन का कोई जिक्र नहीं। तान्या ने दिवाली विश के वीडियोज अब पोस्ट किए हैं और घरवालों के बारे में डिटेल भी लिखी है कि कौन क्या करता है। हालांकि, इसमें से कोई भी उनके परिवार का नहीं है और सारे दूर के रिश्तेदार हैं।
तान्या ने दिखाई मामा-मामी की झलक, मम्मी-पापा गायब
लोग सवाल उठा रहे हैं कि तान्या केवल अमीर रिश्तेदारों के वीडियो क्यों दिखा रही हैं और अब तक अपने मां-बाप की एक झलक तक नहीं दिखाई है। इसमें तान्या के मामा-मामी से लेकर उनके बच्चे और भाभी-भईया तक हैं लेकिन अपने घर का कोई भी नहीं। वीडियो पर खूब ताने पड़ रहे हैं।
'नकली' कहे जाने पर तान्या
शो के बाद एक इंटरव्यू में, तान्या ने नेशनल टेलीविजन पर नकली कहे जाने के बारे में बात की। उन्होंने घर के अंदर बिताए मानसिक रूप से थका देने वाले पलों को याद करते हुए कहा, 'लोगों की मेरे बारे में अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन वे मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकते थे।'
लाइफस्टाइल पर तान्या मित्तल की दो टूक
यह बताते हुए कि उनकी परवरिश ने उनकी आदतों को ऐसा कर दिया है, उन्होंने आगे कहा, 'मैं कुछ खास लाइफस्टाइल के साथ बड़ी हुई हूं और मुझे नहीं लगता कि इस पर सवाल उठाया जाना चाहिए। अगर मैं कोई खास लाइफस्टाइल अपनाती हूं तो यह इसलिए है क्योंकि मैं ऐसा कर सकती हूं। मैं इसके लिए मेहनत करती हूं। इससे मैं दिखावा करने वाली नहीं बन जाती। अगर एक 30 साल की महिला अपनी जरूरतों और इच्छाओं का ख्याल रख सकती है, तो इसमें क्या समस्या है?'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…