आदर जैन से ब्रेकअप के बाद अरुणोदय सिंह को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया! MP के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते हैं एक्टर
Updated on
01-08-2024 04:51 PM
ऐसा लगता है कि आदर जैन से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस तारा सुतारिया को अपना हमसफर मिल गया है। खबर है कि वह एक्टर अरुणोदय सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों के बीच केमिस्ट्री दोस्ती से भी ज्यादा बढ़कर है। मालूम हो कि अरुणोदय सिंह तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2016 में ली एन एल्टन से शादी की थी, पर 2019 में उनका तलाक हो गया था। वहीं, तारा सुतारिया और आदर जैन ने साल 2022-23 में अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।
हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, Tara Sutaria और Arunoday Singh डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तारा के पैरेंट्स भी अरुणोदय को काफी पसंद करते हैं, और दोनों अकसर डेट्स पर जाते नजर आए हैं।
ऐसे शुरू हुआ तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह का रिश्ता
एक सोर्स ने बताया, 'तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह का रिश्ता एक-जैसी पसंद और सोच से शुरू हुआ। दोनों को आर्ट काफी पसंद है। दोनों साथ में काफी वक्त बिता रहे हैं। तारा की फैमिली न सिर्फ अरुणोदय सिंह के बारे में जानती है, बल्कि उन्हें पसंद भी करती है। दोनों डेट्स पर भी जाते हैं। बस उन्होंने अपने अफेयर के बारे में सबको बताने के लिए पीआर नहीं रखा है। तारा सुतारिया अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहती हैं और अरुणोदय भी बेहद प्राइवेट इंसान हैं।'
तारा के पैरेंट्स को पसंद हैं अरुणोदय सिंह
सोर्स ने आगे बताया कि तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह बिल्कुल एक-जैसे हैं। उनकी पसंद-नापसंद भी काफी मिलती है। दोनों को तारा सुतारिया के पैरेंट्स के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में डेट पर भी स्पॉट किया गया था। तारा पहले आदर जैन को डेट कर रही थीं और उन्होंने साल 2020 में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था, पर यह रिश्ता ज्यादा टाइम नहीं चला।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…