Select Date:

तारिक रहमान आज बनेंगे बांग्लादेश के PM, भारत से ये नेता होंगे शामिल

Updated on 17-02-2026 12:31 PM
ढाका: बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में पार्टी को शानदार जीत दिलाने वाले तारिक रहमान मंगलवार 17 फरवरी को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दो दशक बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की देश की सत्ता में वापसी हो रही है। लंबे समय से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए 60 साल के रहमान को बांग्लादेश की संसद के साउथ प्लाजा में शपथ दिलाई जाएगी। इसके पहले प्रधानमंत्री और मंत्रियों को राष्ट्रपति के आवास बंगभवन के दरबार हाल में शपथ दिलाई जाती रही है। बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी 'BSS' ने बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को जातीय संसद (राष्ट्रीय संसद) के साउध प्लाजा में नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। वहीं, कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव में 68 सीटों पर जीत हासिल की है और यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बांग्लादेश की आजादी के बाद से जमात-ए-इस्लामी का देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसके पहले यह पार्टी अधिकतम 18 सीट ही जीत सकी थी। इस बार शेख हसीना की अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थी।

भारत से लोकसभा स्पीकर होंगे शामिल

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा था। पीएम मोदी इस समारोह में नहीं शामिल होंगे। उनकी जगह लोकसभा स्पीकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्पीकर की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और स्थायी दोस्ती को रेखांकित करती है।

बीएनपी की संसदीय पार्टी बैठक

बीएनपी ने संसदीय दल का नेता चुनने के लिए 11:30 बजे संसद भवन में पार्टी की बैठक बुलाई है। BNP की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाह उद्दीन ने कहा, बहुमत हासिल करने वाली पार्टी के नेता के तौर पर हमारी पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान प्रधानमंत्री होंगे। तारिक रहमान ने विपक्षी दलों के साथ अच्छे संबंध रखने के संकेत दिए हैं। पार्टी की एकतरफा जीत के बाद रहमान अपने राजनीतिक विरोधियों के घर गए, जिसमें जमाते-ए-इस्लामी चीफ शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम शामिल हैं।

BNP के राज में भारत के साथ रिश्ते?

बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी ने भारत के साथ अच्छे रिश्ते रखने की बात कही है। पार्टी ने यहां तक कहा है कि भारत में शेख हसीना की मौजूदगी नई दिल्ली के साथ संबंधों में बाधा नहीं बनेगी। BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम ने द हिंदू से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि शेख हसीना को बांग्लादेश प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए लेकिन अगर ऐसा नहीं भी होता है तो भी यह व्यापार और कमर्शियल रिश्तों समेत बड़े रिश्ते बनाने में रुकावट नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि 'हम और भी बेहतर रिश्ते चाहते हैं।' दोनों देशों के रिश्ते एक मुद्दे के 'बंधक' नहीं होने चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.