मोदी एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर मोदी ने इस बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया। टाटा ट्रेंट और एवेन्यू सुपरमार्केट्स के प्रवक्ताओं ने भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रिलायंस रिटेल के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा, 'हम मीडिया की अटकलों और अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।' गॉडफ्रे फिलिप्स के रिटेल बिजनस डिवीजन ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में परिचालन से ₹396 करोड़ का रेवेन्यू कमाया जो कंपनी के कुल रेवेन्यू का 9.3% है। कंपनी मुख्य रूप से सिगरेट बनाती है। लेकिन कंपनी के रिटेल बिजनस डिवीजन घाटे में रही थी।
