पहली बार साथ आने की तैयारी में टाटा और रिलायंस, जानिए क्या है मुकेश अंबानी का धमाकेदार प्लान
Updated on
15-02-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर में बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा प्ले (Tata Play) में 29.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। टाटा प्ले सब्सक्रिप्शन बेस्ड सैटेलाइट टीवी एंड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस यह हिस्सेदारी वॉल्ट डिज्नी से खरीद सकती है। इससे रिलायंस टेलीविजन डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। साथ ही इससे रिलायंस के ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा की रीच में भी बढ़ोतरी होगी। इस बारे में टाटा प्ले ने ईटी ऑनलाइन के सवालों का जवाब नहीं दिया। टाटा प्ले में टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 50.2 फीसदी हिस्सेदारी है। सिंगापुर के फंड Temasek की टाटा प्ले में 20 फीसदी हिस्सेदारी है।
पिछले साल अक्टूबर में ईटी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि Temasek टाटा प्ले में अपनी हिस्सेदारी टाटा ग्रुप को बेचने के लिए बात कर रही है। लेकिन इस मामले में दोनों के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई। अगर रिलायंस और टाटा प्ले के बीच डील फाइनल होती है तो यह टाटा ग्रुप और रिलायंस ग्रुप के बीच पहला वेंचर होगा। इससे रिलायंस के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा को टाटा प्ले के कस्टमर्स तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। डिज्नी ने टाटा प्ले के आईपीओ में अपने शेयर बेचने की योजना बनाई थी लेकिन लिस्टिंग टलने के बाद वह कंपनी से निकलने के दूसरे रास्ते खोज रही है। सूत्रों का कहना है कि अगर डील होती है तो रिलायंस अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा का पूरा कंटेट कैटालॉग टाटा प्ले के ग्राहकों को ऑफर करना चाहता है।
किसे होगा फायदा
Elara Capital में एनालिस्ट करण तौरानी ने ईटी ऑनलाइन से कहा कि अगर यह डील होती है तो यह रिलायंस के लिए अच्छी बात है। उसकी हैथवे और डेन के जरिए मल्टीपल सिस्टम ऑपरेटर (MSO) में मौजूदगी है लेकिन डीटीएच में रिलायंस ग्रुप की मौजूदगी नहीं है। अभी बाजार में जो हालात हैं, उसमें एमएसओ की हिस्सेदारी कम हो रही है जबकि डीटीएच की बढ़ रही है। इसलिए यह डील जियोसिनेमा के लिए अच्छी रहेगी। बिजनस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बैंकर्स अभी टाटा प्ले में डिज्नी की हिस्सेदारी की वैल्यू का एसेसमेंट कर रहे हैं। टाटा प्ले की मार्केट में अच्छी पकड़ है लेकिन उसे नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जियोसिनेमा और ऐमजॉन प्राइम से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को टाटा प्ले को 105 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी को 68.60 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…