Select Date:

टाटा की गाड़ियों पर दो लाख रुपये से अधिक का डिस्काउंट, कब तक उठा सकते हैं छूट का फायदा?

Updated on 10-09-2024 01:10 PM
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। देश की बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर दो लाख रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी ने इसके लिए फेस्टिवल ऑफ कार्स नाम से एक अभियान शुरू किया है। इसका मकसद त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री बढ़ाना है। कंपनी अपने ICE मॉडल पर 2.05 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। ये छूट 31 अक्टूबर, 2024 यानी दिवाली तक उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों को इस अभियान में शामिल किया है। यानी इन गाड़ियों पर कंपनी छूट दे रही है। लेकिन पंच और कर्व को इससे अलग रखा गया है। कंपनी साथ ही 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय गाड़ियों टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज़, नेक्सन, हैरियर और सफारी पर छूट दे रही है। मॉडल और वैरिएंट के आधार पर छूट की राशि अलग-अलग है। टियागो की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये, अल्ट्रोज़ की 6.49 लाख रुपये, नेक्सन की 7.99 लाख रुपये, हैरियर की 14.99 लाख रुपये और सफारी की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये रखी गई है। सबसे बड़ी छूट टाटा की प्रमुख एसयूवी सफारी पर मिल रही है। इस पर कंपनी 1.80 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। हैरियर एसयूवी पर 1.60 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसी तरह कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन पर 80,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

45,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा


टाटा मोटर्स टियागो पर 65,000 रुपये और अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक पर 45,000 रुपये की छूट दे रही है। इस बीच टिगोर कॉम्पैक्ट सेडान पर 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह छूट पेट्रोल और सीएनजी दोनों में उपलब्ध है। कीमत में कटौती के अलावा टाटा मोटर्स उपभोक्ताओं को कुछ अतिरिक्त फायदे भी दे रही है। कंपनी चुनिंदा मॉडलों पर 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। हाल के महीनों में कारों की बिक्री में गिरावट आई है। इस कारण डीलरों के पास भारी इंवेंट्री जमा हो गई है। इसे क्लियर करने के लिए हाल में मारुति ने भी अपनी कारों की कीमत घटाई थी। कंपनी ने अपनी कारों की कीमत में 6,500 रुपये तक की कटौती की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.