कंपनियों की बिक्री बढ़ी लेकिन मुनाफे की रफ्तार पड़ी धीमी, आरबीआई ने बताई वजह
Updated on
27-06-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: लिस्टेड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों की बिक्री में 2024-25 के दौरान 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह पिछले साल की 3.5 फीसदी ग्रोथ से ज्यादा है। इसमें खासकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मशीनरी, फूड एंड बेवरेजेज और फार्मा सेक्टर का बड़ा योगदान रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। वहीं दूसरी तरफ, RBI ने बताया कि कुछ बड़े सेक्टर जैसे पेट्रोलियम और लोहा स्टील की बिक्री 2024-25 के दौरान कम हुई। यानी उनमें गिरावट दर्ज की गई है।
रिजर्व बैंक ने गुरुवार को 2024-25 के दौरान प्राइवेट कंपनियों (कॉरपोरेट सेक्टर) के प्रदर्शन पर डेटा जारी किया। यह डेटा 3,902 लिस्टेड नॉन गवर्नमेंट नॉन- फाइनैंशल (NGNF) कंपनियों के शॉर्ट फाइनैंशल नतीजों से लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024-25 में लिस्टेड प्राइवेट नॉन- फाइनैंशल कंपनियों की कुल बिक्री ग्रोथ पिछले साल के 4.7 फीसदी के कम लेवल से बढ़कर 7.2 फीसदी हो गई।
24-25 में ये रहा हाल
6% सेल्स ग्रोथ रही लिस्टेड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की, पिछले साल 3.5% थी।
7.1% IT कंपनियों की बिक्री ग्रोथ रही, पिछले साल 5.5% थी।
नॉन - IT सर्विस कंपनियों ने डबल डिजिट बिक्री ग्रोथ दर्ज की।
RBI ने बताया, ग्लोबल लेवल पर मुश्किलों के बावजूद, IT कंपनियों की सेल्स ग्रोथ पिछले साल के 5.5 फीसदी से बढ़कर 2024-25 में 7.1 फीसदी हो गई। नॉन-आईटी सर्विस कंपनियों ने भी 2024-25 में बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। इसकी वजह टेलीकॉम, ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज सर्विस और होलसेल रिटेल ट्रेड इंडस्ट्री का बढ़िया प्रदर्शन रहा। इसके अलावा, बिक्री में आई तेजी के साथ-साथ, मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों का कच्चे माल पर खर्च भी 2024-25 में 6.6 फीसदी बढ़ गया।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…