Select Date:

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का IPO 70 गुना सब्सक्राइब हुआ 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा की बोलियां मिली

Updated on 25-11-2023 03:24 PM

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का IPO 70 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस IPO के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोलियां मिली हैं। टाटा टेक, ऑटोमोबाइल दिग्गज टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद कोई IPO लेकर आया है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था।

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 तय किया था। रिटेल निवेशक 24 नवंबर तक IPO के लिए अप्लाय कर सकते थे। 5 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट प्राइस 83% ऊपर चल रहा है। यानी लिस्टिंग डे पर इसमें 83% की कमाई हो सकती है।

QIB कैटेगरी में 203.41 गुना सब्सक्राइब
यह रिटेल कैटेगरी में 16.50 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 203.41 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 62.11 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

6 करोड़ शेयर से 3 हजार करोड़ जुटाने का प्लान
इस IPO के जरिए अपर प्राइस बैंड पर 60,850,278 शेयर जारी करके 3,042.51 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल है। प्रमोटर टाटा मोटर्स और इन्वेस्टर्स अल्फा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है, इसलिए कंपनी को IPO से कोई पैसा नहीं मिलेगा।

टाटा टेक्नोलॉजीज 1994 में बनी थी
1994 में स्थापित, टाटा टेक्नोलॉजीज ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। ये ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और उनके टियर-I सप्लायर्स को टर्नकी सॉल्यूशन सहित प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल सॉल्यूशन देती है। कंपनी मुख्य रूप से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री पर फोकस्ड है और वर्तमान में टॉप 10 ऑटोमोटिव ER&D स्पेंडर्स करने वालों में से सात के साथ जुड़ी हुई है। टॉप 10 न्यू एनर्जी ER&D स्पेंडर्स में से भी पांच के साथ टाटा टेक्नोलॉजी जुड़ी हुई है।

कंपनी दो तरह के बिजनेस से पैसा कमाती है:

1. सर्विसेज: कंपनी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग क्लाइंट को बेहतर उत्पाद तैयार करने, डिजाइन, विकसित करने और वितरित करने में मदद करने के लिए आउटसोर्स इंजीनियरिंग सर्विसेज और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज प्रदान करती है। FY23 में सर्विस लाइन से 3,531 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कंपनी को मिला। वहीं H1 FY24 में इससे 1,986 करोड़ रुपए का रेवेन्यू आया।

2. टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स: अपने प्रोडक्ट बिजनेस के जरिए कंपनी प्रोडक्ट लाइफसाइकिल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर जैसे थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन बेचती है। इसके अलावा कंसल्टिंग, इम्प्लिमेंटेशन, सिस्टम इंट्रीग्रेशन और सपोर्ट जैसी वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी प्रदान करती है।

अपने एजुकेशन बिजनेस में, यह अपने iGetIT प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेटेस्ट इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीज में ट्रेनिंग देती है। यह पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों एम्प्लॉइज को अपस्किल और रीस्किल करती है। टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन सेगमेंट से FY23 में कंपनी को 883 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला। वहीं H1 FY24 में में इससे 540.3 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला है।

ब्रोकरेज हाउसेज ने दी थी निवेश करने की सलाह

  • केजरीवाल रिसर्च एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के फाउंडर अरुण केजरीवाल ने पब्लिक इश्यू को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी थी। केजरीवाल ने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ईवी सेगमेंट में एक लीडिंग प्लेयर है। इसने विश्व स्तर पर कई कंपनियों को ईवी लॉन्च करने, आईसीई को ईवी में री-इंजीनियर करने में मदद की है।
  • बोनान्जा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट राजेश सिन्हा ने भी इसमें मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की सलाह दी थी। सिन्हा ने कहा, मार्केट में लिस्ट होने के बाद अपर प्राइस बैंड पर, मार्केट कैप 20,283.43 करोड़ रुपए होगा। ये टाटा एलेक्सी, KPIT टेक्नोलॉजीज, एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज जैसे अपने समकक्षों की तुलना में अंडरवैल्यूड है।
  • मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी - रिसर्च, प्रशांत तापसे ने भी इस IPO में लंबी अवधि के लिए निवेश की सलाह दी थी। प्रशांत के अनुसार इस IPO में अच्छा लिस्टिंग गेन भी मिल सकता है। वहीं रिलायंस सिक्योरिटीज, अरिहंत कैपिटल, वेंचुरा और इन्वेस्टमेंटज़ ने भी टाटा टेक्नोलॉजीज IPO को 'सब्सक्राइब' टैग दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.