Select Date:

मतभेदों के बीच टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला, आजीवन इस पद पर बने रहेंगे वेणु श्रीनिवासन

Updated on 21-10-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: टाटा ट्रस्ट्स में मतभेद की खबरों के बीच एक बड़ी खबर आई है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के ट्रस्टियों ने ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह आजीवन अपने पद पर बने रहेंगे। इससे पहले ट्रस्टी और चेयरमैन नोएल टाटा को भी जनवरी में फिर से नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल की कोई सीमा नहीं होगी। एसडीटीटी और एसआरटीटी की टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में संयुक्त रूप से 52% हिस्सेदारी है।

एक और ट्रस्टी मेहली मिस्त्री की फिर से नियुक्ति पर अगले कुछ दिनों में विचार किया जाना है। श्रीनिवासन की फिर से नियुक्ति अप्रत्याशित नहीं थी। इसकी वजह यह है कि टाटा का ट्रस्टों ने 17 अक्टूबर, 2024 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था। इसमें कहा गया था कि किसी भी ट्रस्टी का कार्यकाल समाप्त होने पर, उस ट्रस्टी को संबंधित ट्रस्ट द्वारा फिर से नियुक्त किया जाएगा। ऐसी नियुक्ति की अवधि पर कोई सीमा नहीं लगाई जाएगी।

मीटिंग में फैसला

17 अक्टूबर, 2024 की बैठक में यह फैसला लिया गया कि कोई भी ट्रस्टी जो किसी अन्य ट्रस्टी की फिर से नियुक्ति के खिलाफ वोट देता है, वह अपनी प्रतिबद्धता का उल्लंघन करेगा और ट्रस्ट्स के बोर्ड में सेवा करने के लिए अयोग्य होगा। इसका मतलब है कि SDTT और SRTT के सभी ट्रस्टी आजीवन सेवा करेंगे।
साथ ही यह निर्णय भी लिया गया था कि सभी ट्रस्टी समान रूप से जिम्मेदार हैं। इस प्रकार ट्रस्टी की नियुक्ति महज औपचारिकता बन गई है। जेआरडी टाटा, रतन टाटा, जमशेद भाभा और आरके कृष्ण कुमार आजीवन ट्रस्टी रहे।नोशिर सूनावाला भीआजीवन ट्रस्टी थे लेकिन स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के कारण दोनों ट्रस्टों के बोर्ड से हट गए। साथ ही निश्चित कार्यकाल वाले ट्रस्टी भी रहे हैं। आमतौर पर उनका कार्यकाल तीन साल का होता है जिन्हें समय-समय पर रिन्यू किया जाता रहा है। इसी बैठक में फैसला किया गया था कि ट्रस्ट्स द्वारा टाटा संस के बोर्ड में नॉमिनेट किए गए ट्रस्टियों का 75 साल की उम्र पूरी होने पर समीक्षा की जाएगी। इसी मुद्दे पर पिछले महीने ट्रस्टियों के बीच मतभेद हो गए थे।

सरकार का हस्तक्षेप

पूर्व डिफेंस सेक्रेटरी विजय सिंह के डायरेक्टरशिप की समीक्षा की गई। उन्होंने ट्रस्टियों का बहुमत नहीं मिला। सिंह की जगह मेहली को नियुक्त करने का सुझाव दिया गया, लेकिन नोएल टाटा ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद सिंह ने टाटा संस के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। टाटा ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों ने दिल्ली में दो वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मीटिंग की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.