Select Date:

टाटा भारत में खोलेगा एपल के 100 स्टोर:मॉल और हाई-स्ट्रीट जैसी जगहों पर होंगे

Updated on 13-12-2022 06:11 PM

टाटा ग्रुप जल्द ही देशभर में 100 छोटे एपल स्टोर्स खोलने की तैयारी में है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एपल स्टोर्स के लिए टाटा के स्वामित्व वाली इनफिनिटी रिटेल के साथ बातचीत कर रही है। इनफिनिटी रिटेल भारत में क्रोमा स्टोर चलाती है।

500-600 वर्ग फुट के होंगे ये स्टोर
इनफिनिटी रिटेल एप्पल का फ्रैंचाइजी पार्टनर बन जाएगा। कंपनी का मॉल और हाई-स्ट्रीट (मेन रोड़) जैसी जगहों पर 500-600 वर्ग फुट के 100 आउटलेट खोलने का प्लान है। ये एपल ऑथराइज्ड रिसेलर आउटलेट एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर से छोटे होंगे, जो आमतौर पर 1,000 वर्ग फुट से थोड़े बड़े होते हैं।

छोटे स्टोर ज्यादातर आईफोन, आईपैड और घड़ियां बेचेंगे, जबकि बड़े स्टोर में मैकबुक कंप्यूटर सहित पूरी ऐप्पल रेंज होगी। भारत में मौजूदा समय में लगभग 160 एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक रिटेल कंसलटेंट ने कहा कि टाटा ने पहले ही स्पेस के लिए प्रीमियम मॉल और हाई स्ट्रीट्स के साथ पहले ही चर्चा शुरू कर दी है।

टाटा बनाएगा आईफोन
टाटा ग्रुप भारत में एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जॉइंट वेंचर स्थापित करने के लिए एपल इंक के ताइवानी सप्लायर विस्ट्रॉन कॉर्प के साथ बातचीत कर रहा है। ये जॉइंट वेंचर भारत में आईफोन असेंबल करेगा। टाटा इसके जरिए टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग में एक ताकत बनना चाहता है। यदि यह डील सफल होती है, तो यह टाटा को आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बना देगा। अभी भारत और चीन में विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन आईफोन असेंबल करती है।

आईफोन का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन चीन में
आईफोन का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन चीन में होता है। एपल फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन जैसे अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स को पार्ट सप्लाई करती है और फिर वो मैन्युफैक्चरर इसे असेंबल कर आईफोन तैयार करते हैं। एपल ने 2017 में आईफोन SE के साथ भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। आईफोन की पूरी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस जानने के लिए नीचे दिए लिंक क्लिक कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.