Select Date:

टाटा का मार्केट कैप 30 लाख करोड़ के पार, दूर-दूर तक टक्कर में नहीं हैं अंबानी-अडानी

Updated on 07-02-2024 01:31 PM
नई दिल्ली: देश की दिग्गज कारोबारी घराने टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 30 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पहली बार देश का कोई कारोबारी घराना इस मुकाम पर पहुंचा है। टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 30.4 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुका है। दूर-दूर तक कोई इसके आसपास भी नहीं है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप 21.6 लाख करोड़ रुपये है। गौतम अडानी के अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 15.6 लाख करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर एचडीएफसी ग्रुप है। इस ग्रुप का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये है। बजाज ग्रुप भी 10 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ देश के टॉप पांच कारोबारी घरानों में शामिल हैं। टाटा ग्रुप की 25 लिस्टेड कंपनियां हैं। मार्केट के कुल मार्केट कैप में 80 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी केवल पांच कंपनियों की है। ग्रुप की सबसे वैल्यूएबल कंपनी टीसीएस है जिसका मार्केट कैप 15.1 लाख करोड़ रुपये है। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है।

टाटा ग्रुप में टीसीएस के बाद टाटा मोटर्स दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 3.4 लाख करोड़ रुपये है। यह देश की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी है। टाटा ग्रुप में मार्केट कैप के हिसाब से टाइटन तीसरे नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 3.2 लाख करोड़ रुपये है। टाटा स्टील 1.8 लाख करोड़ रुपये के साथ चौथे और टाटा पावर 1.3 लाख करोड़ रुपये के साथ पांचवें नंबर पर है। इस साल ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस के मार्केट कैप में 1.2 लाख करोड़ रुपये की तेजी आई है। इस साल ग्रुप के वैल्यूएशन में आई तेजी में टीसीएस का 60% योगदान है। इसी तरह टाटा मोटर्स के शेयरों में इस साल 19% तेजी आई है और वह टाइटन को पछाड़कर टाटा ग्रुप की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी

टाटा ग्रुप भले ही देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है लेकिन दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की तुलना में यह बहुत पीछे है। टाटा ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप माइक्रोसॉफ्ट का केवल 12 परसेंट है। माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.1 ट्रिलियन डॉलर है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल का मार्केट कैप 2.9 ट्रिलियन डॉलर है। सऊदी अरामको का मार्केट कैप दो ट्रिलियन डॉलर और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का 1.8 ट्रिलियन डॉलर है। टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 0.36 ट्रिलियन डॉलर है जबकि टीसीएस का मार्केट कैप 0.18 ट्रिलियन डॉलर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.