ट्रेन की तरह मैच के 'तत्काल टिकट'... IPL में खूब चल रहा ये गंदा धंधा
Updated on
05-04-2023 09:05 PM
नई दिल्ली: चार साल बाद दिल्ली में हो रहे आईपीएल मैच का जश्न मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर देखने को मिला। आलम यह था कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं तक के चेहरों पर उत्साह और जोश दिखाई दे रहा था। हालांकि, इसी बीच कुछ ऐसे मायूस चेहरे भी दिखे जिन्हें टिकट नहीं मिलने का गम सता रहा था। इसका फायदा उठाकर टिकट के दलाल सक्रिय हो गए और 2000 से लेकर 2500 रुपये में ब्लैक टिकट बेचने का खेल शुरू कर दिया।
हैरत की बात यह है कि यह पूरा खेल दिल्ली पुलिस के सामने चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। इसके चलते दलालों ने टिकट का लालच देकर कई लोगों से मोटी रकम वसूला। एनबीटी ने इस पूरे मामले को एक्सपोज करने के लिए एक क्रिकेट प्रेमी के रूप में दलाल से टिकट खरीदने को लेकर बातचीत की।
रिपोर्टर- कितने रुपये में है टिकट? दलाल- 1800 रुपये में तुम्हें मिल जाएंगे। रिपोर्टर- 1800 रुपये से कम नहीं होगा? दलाल- नहीं, अभी दूसरे को 2000 हजार रुपये में दिए हैं। रिपोर्टर- किस फ्लोर है टिकट? दलाल- ग्राउंड फ्लोर है नीचे वाले, कितने चाहिए? रिपोर्टर- तीन टिकट चाहिए। दलाल- मिल जाएगा तुरंत, टेंशन क्यों ले रहे हो। रिपोर्टर- किस गेट से जाना होगा? दलाल- गेट नंबर 17 और 18 से। रिपोर्टर- 1800 रुपये से कम कर दो, हमें तीन टिकट चाहिए। दलाल- नहीं हो पाएगा। रिपोर्टर- ठीक है 10 मिनट में आता हूं। यहीं मिलोगे? दलाल- हां ठीक है। मेरा नंबर ले जाओ कुछ देर बाद दलाल के दिए नंबर पर कॉल की रिपोर्टर- हो जाएगा न टिकट? दलाल- भाई, मैं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं। लास्ट तीन टिकट तुम्हारे लिए बचाकर रखे हैं। रिपोर्टर- अभी टाइम लगेगा। मेरे भैया अभी आएंगे, तभी टिकट लूंगा। दलाल- मैं इंतजार कर रहा हूं।
चार साल बाद दिल्ली में हो रहे आईपीएल मैच का जश्न किसी मेले व त्योहार से कम नहीं था। स्टेडियम के चारों तरफ हंसते-मुस्कुराते चेहरे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की टी-शर्ट पहने लोगों में गजब का जोश दिख रहा था। कोई चेहरे पर दिल्ली कैपिटल्स का लोगो बनवा रहा था, तो कोई 'जीतेगी दिल्ली' लिख रहा था। सबसे ज्यादा जोश छोटे बच्चों में दिखा जो अपने-अपने चहेते खिलाड़ियों की टी-शर्ट पहनने मेट्रो गेट के पास नाचते हुए दिखे। साथ ही, दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो के पास लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
शाम 4 बजे से ही दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो के गेट नंबर-4 से क्रिकेट प्रेमियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, सोनीपत, गुड़गांव से लोग परिवार समेत कोटला स्टेडियम पहुंचे। जैसे-जैसे सूरज ढल रहा था, भीड़ बढ़ती जा रही थी। करीब 6 बजे से लोगों की एंट्री शुरू हो गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…