Select Date:

टैक्स में कटौती बोरिस जॉनसन को शुक्रिया लिज ट्रस ने जीतते ही दिखाए तेवर

Updated on 06-09-2022 06:12 PM

लिज ट्रस ने सोमवार को ब्रिटेन का अगला पीएम बनने की रेस जीत ली। भारतीय मूल के अपने प्रतिद्वंदी ऋषि सुनक को पीछे छोड़कर वह ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं। जीत के बाद अपने पहले भाषण में 47 वर्षीय नेता ने खूब तेवर दिखाए। एक तरफ उन्होंने टैक्स में कटौती और देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की अपनी योजना को लागू करने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलगाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का शुक्रिया भी अदा दिया। आइए जानते हैं लिज ट्रस के पहले भाषण से क्या संकेत मिलते हैं...

-लिज ट्रस ने कहा कि मैंने एक कंजर्वेटिव की तरह यह पूरी कैंपेन चलाई थी। अब मैं एक कंजर्वेटिव की तरह ही शासन करूंगी। उन्होंने पार्टी सदस्यों से कहा कि साथियों हमें दिखा देना है कि अगले दो साल में हम क्या कर सकते हैं।

-ट्रस ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को थैंक्स कहा। उन्होंने कहा कि बोरिस आपने ब्रेग्जिट को अंजाम दिया। आपने जेरेमी कॉर्बिन को उनकी जगह दिखाई। आपने देश के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी और व्लादीमीर पुतिन के सामने खड़े होने का हौसला दिखाया। आपकी तारीफ कार्लिस्ले से कीव तक हो रही है। 

-ब्रिटेन की नई पीएम बनने जा रही ट्रस ने कहा कि मैं टैक्सों में कटौती करूंगी और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाऊंगी। उन्होंने एनर्जी क्राइसिस का मामला सुलझाने की भी बात कही। साथ ही एनर्जी सप्लाई को ठीक करने का भी दावा किया। इसके अलावा लिज ट्रस ने 2024 में होने वाले चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के लिए जीत की बात भी कही। गौरतलब है कि लिज ट्रस ने ऋषि सुनक को काफी पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की है। आखिरी चरण में ट्रस को 81 हजार 326 वोट मिले। वहीं भारतीय मूल के उनके राइवल ऋषि सुनक 60 हजार 399 वोट ही हासिल कर सके। सर्वे में भी यह बात सामने आई थी कि तीसरे यानी अंतिम चरण में लिज ट्रस ऋषि सुनक से काफी आगे चल रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.