Select Date:

टैक्‍स, टैक्‍स, टैक्‍स... एटीएम से पैसा निकालने के चार्ज पर एक्‍सपर्ट का फूटा गुस्‍सा, 'बेतुका' बता उठा दिए सवाल

Updated on 29-03-2025 05:12 PM
नई दिल्‍ली: विजडम हैच के संस्थापक अक्षत श्रीवास्तव ने भारत में बढ़ते टैक्स पर सवाल उठाया है। डायरेक्ट इनकम पर 30% टैक्स, इनडायरेक्ट टैक्स 18% और अब ATM से पैसे निकालने पर टैक्‍स। श्रीवास्तव का कहना है कि यह एक ऐसी आर्थिक व्यवस्था है जहां अपने ही पैसे निकालने पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। श्रीवास्तव के अनुसार, बैंक विदेशी मुद्रा ट्रांसफर पर 1-1.5% कमीशन लेते हैं। इससे उन्हें लगता है कि भारत की आर्थिक व्यवस्था समझ से परे होती जा रही है। यह सब 1 मई 2025 से लागू होगा। दरअसल, बैंक ग्राहकों को एटीएम से फ्री निकासी की मासिक सीमा खत्म होने के बाद पैसे निकालने पर एक मई से प्रति ट्रांजैक्‍शन 23 रुपये देने होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बैंकों को एटीएम से पैसा निकालने पर वसूले जाने वाले शुल्क को दो रुपये बढ़ाकर 23 रुपये प्रति लेनदेन करने की मंजूरी दे दी। यह चार्ज महीने में फ्री निकासी की सीमा खत्‍म होने के बाद एटीएम से पैसा निकालने पर लगेगा। फिनफ्लुंएसर की प्रतिक्रिया इसी पर आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.