Select Date:

टीम इंडिया की भी बजा चुकीं बैंड, WBBL में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, तूफान का दूसरा नाम है ग्रेस हैरिस

Updated on 06-03-2023 06:12 PM
नवी मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। एलिसा हीली और मेग लैनिंग जैसी स्टार बल्लेबाज के साथ ही ताहलिया मैक्ग्रा और एलिस पैरी जैसी दिग्गज ऑलराउंडर। उनका गेंदबाजी अटैक भी बेहतरीन है। इन सब के बीच एक ऐसी खिलाड़ी है, जिसकी चर्चा काफी कम होती है। इस खिलाड़ी का नाम है- ग्रेस हैरिस। वह पिछले महीने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थीं लेकिन उनका नाम अन्य खिलाड़ी जितना फेमस नहीं है। लेकिन विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) के लिए खेलते हुए हैरिस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं।

कौन हैं ग्रेस हैरिस?

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में जन्मीं 29 साल की हैरिस ऑलराउंडर हैं। 2015 में हैरिस को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह मिली थी। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने टी20 डेब्यू किया। उसी साल दिसंबर में महिला बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलते हुए हैरिस ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 103 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट भी लिये थे। 2018 में बिस्बेन हीट के लिए महिला बिग बैश में हैरी ने 42 गेंदों पर शतक ठोक दिया। यह लीग की सबसे तेज सेंचुरी भी है। दिसंबर 2020 में, हैरिस ने क्वींसलैंड प्रीमियर क्रिकेट लीग में दो दिनों में दो शतक ठोके थे।

    6 साल तक टीम से बाहर

    2015 और 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्रेस हैरिस को 11 टी20 और 9 वनडे मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन उसके बाद टीम से बाहर कर दिया गया। करीब 6 साल बाद जनवरी 2022 में उन्हें फिर से प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, लेकिन बैटिंग या बॉलिंग का मौका नहीं मिल पा रहा था। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खिलाफ हैरिस ने 20 गेंदों पर 37 रनों की तेज पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पिछले साल के अंत में भारत दौरे पर टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में ब्रेबॉन स्टेडियम पर हैरिस के बल्ले से 35 गेंदों पर 64 रन निकले, 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से।

    173 का स्ट्राइक रेट

    ग्रेस हैरिस ने अभी तक अपने करियर में 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसकी 21 पारियों में उनके बल्ले से 22.26 की औसत से 334 रन निकले हैं। उन्होंने ये रन 173.05 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। पुरुष क्रिकेटर्स में भी टेस्ट खेलने वाले देशों में सिर्फ सूर्यकुमार यादव (175) का स्ट्राइक रेट ही हैरिस से बेहतर है। इस दौरान उन्होंने 35 चौके और 17 छक्के मारे। उनकी भूमिका फिनिशर की है और विमेंस प्रीमियर लीग में भी वही कर रही हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.