बांग्लादेश दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
Updated on
03-07-2023 07:35 PM
नई दिल्ली: भारत ने नौ जुलाई से मीरपुर में शुरू होने वाले बांग्लादेश के लिमिटेड ओवरों के दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की, जिसमें दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर ऋचा घोष को बाहर रखा गया। इन दोनों के अलावा युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को नजरअंदाज किया गया। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं।
श्रेयंका पाटिल को हाल ही में महिला कैरेबियिन प्रीमियर लीग के लिए ड्राफ्ट किया किया है। वहीं श्रेयंका पाटिल भारत की पहली महिला प्लेयर हैं जो महिला सीपीएल में खेलती हुई नजर आएंगी। श्रेयंका के प्रदर्शन को देखें तो हाल ही में उन्होंने बहुत अच्छा किया लेकिन उसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाना काफी हैरान करने वाला है।
सभी छह मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनसीएस) में खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान है। विकेटकीपर बल्लेबाज घोष को बाहर किया जाना आश्चर्यजनक है। इसके लिए कोई कारण भी नहीं बताया गया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…