Select Date:

एशिया कप में टीम इंडिया ने PAK को 5 विकेट से हराया

Updated on 29-08-2022 06:55 PM

लगभग 10 महीने पहले 24 अक्टूबर 2021 को वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान से हारी थी। रविवार की रात भारत ने उस हार का हिसाब चुकता कर दिया है। एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

हार्दिक पंड्या भारत की जीत के हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए, फिर दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

टीम इंडिया की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई
भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, 'टीम इंडिया ने आज एशिया कप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का परिचय दिया। जीत पर उन्हें बधाई।'आखिरी ओवर का रोमांच
टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा बोल्ड हो गए। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन लेकर हार्दिक को स्ट्राइक दे दिया और पंड्या ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

कप्तान रोहित और विराट नहीं खेल पाए बड़ी पारी
पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के चक्‍कर में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए। दोनों का विकेट मोहम्मद नवाज ने झटका। कप्तान रोहित ने 12 रन बनाए तो वहीं, विराट के बल्ले से 34 गेंद में 35 रन निकले। एक बार फिर कोहली भारत के लिए मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए।टीम इंडिया को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। केएल राहुल नसीम शाह की गेंद पर जीरो पर आउट हुए। वहीं, इसी ओवर में विराट कोहली को एक बड़ा जीवनदान भी मिला। स्लिप में उनका कैच छूटा।

पाकिस्तानी टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। 1 विकेट आवेश खान को मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.